एक्सप्लोरर

Basti Crime News: बस्ती का दिल दहला देने वाला लव ट्रायंगल, लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर खेला खूनी खेल

Basti Police: एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि 29 मार्च को विकास नामक व्यक्ति का शव गांव की एक सूखी नहर से बरामद हुआ था, जिसके बाद मामले का खुलासा कर प्रेमिका समेत दो को गिरफ्तार किया गया है.

Basti News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती (Basti) जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में बीती 29 तारीख को उस समय सनसनी फैल गई जब कनघूसरा गांव में सुखी नहर के पास एक युवक की लाश मिली. किसी ने हत्या करके युवक की लाश नहर में फेंक दी थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुबौलिया पुलिस को दी, जिसके बाद दुबौलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना आलाधिकारियों को हुई तो आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

मृतक के परिजनों की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तथ्यों की छानबीन शुरू कर दी और जब पुलिस ने घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू की तो पुलिस भी हैरान हो गई क्योंकि जिस युवक की हत्या हुई थी उसका हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ही थी. जानकारी होते ही पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे मृतक विकास से नाजायज संबंध थे. 

इसका फायदा उठाकर विकास ने मेरे कुछ अश्लील वीडियो और अश्लील वॉइस रिकॉर्डिंग कर ली थी. इसको लेकर वह बार-बार मुझसे अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था. इससे तंग आकर मैंने उसकी हत्या कर दी. प्रेमिका के इकबालिया जुर्म के बाद पुलिस ने प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, बस्ती जिले के कनघूसरा गांव के निवासी विकास को गांव के ही एक युवती से प्यार हो गया और दोनों में कई दिनों तक प्रेम प्रसंग चला. इसी बीच विकास ने अपने प्रेमिका के साथ कई बार अवैध संबंध बनाए और इस अवैध संबंध का अश्लील वीडियो और अश्लील वॉइस की रिकॉर्डिंग कर ली. इन दोनों का संबंध कुछ दिन तक चला, उसके बाद प्रेमिका का गांव के ही दूसरे लड़के जिसका नाम कुलविंदर था, उससे प्रेम प्रसंग चलने लगा. 

इसकी भनक जब विकास को लगी तो उसने अश्लील वीडियो और अश्लील वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रेमिका को ब्लैकमेल किया और बार-बार उससे संबंध बनाने के लिए दबाव डाला और धमकी दी कि यदि तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाया तो मैं यह वीडियो और मैसेज तुम्हारे घरवालों को दिखा दूंगा. जिससे तंग आकर एक दिन प्रेमिका ने अपनी पूरी कहानी अपने दूसरे प्रेमी यानी कुलविंदर को बता दी. 

इसके बाद दोनों ने मिलकर विकास को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया. प्लान के मुताबिक प्रेमिका ने विकास को गांव के नहर पर बुलाया और जैसे ही विकास मौके पर पहुंचा तो प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने मिलकर विकास की गला दबाकर हत्या कर दी. प्रेमिका के इकबालिया जुर्म के बाद पुलिस ने प्रेमिका और दूसरे प्रेमी कुलविंदर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि 29 मार्च 2023 को  ग्राम कनघूसरा थाना दुबौलिया में विकास चौधरी नामक एक व्यक्ति का शव गांव की एक सूखी नहर से बरामद हुआ था, शव के पोस्टमार्टम से हत्या की पुष्टि हुई, इसमें परिजनों ने तहरीर दी जिसके आधार पर गांव की एक लड़की और उसके परिजनों के ऊपर  एफआईआर दर्ज कराई गई, जब इस केस में विवेचना शुरु हुई तो ये तथ्य प्रकाश में आया कि गांव की ही एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर विकास की हत्या की थी.

यह भी पढ़ें:-

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का दावा, BJP की हार को लेकर की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget