एक्सप्लोरर

बस्ती में कई गरीब परिवारों के घरों पर संकट, तोड़ने का आदेश, विरोध तेज, जानें पूरा मामला

UP News: डीएम से गुहार लगाने पहुंचे गरीब परिवारों ने बताया कि चिन्हित ज़मीन पर फायर स्टेशन बना तो कई परिवार बरबाद हो जायेंगे. वहीं डीएम ने कहा कि इस मामले में तत्काल एक्शन भी ले लिया है.

Basti News: बस्ती जनपद के एक गांव के कई गरीब परिवार के घरों पर संकट के बादल मंडरा रहे है, उन्हे अपने घरों को तोड़ने का आदेश मिला है. ताकि सरकार वहा फायर स्टेशन का निर्माण करवा सके. मतलब जो सैंकड़ों सालो से वैध थे वो आज अवैध हो चुके है, सरकार इनके घरों को तोड़कर विकास की गंगा बहाना चाहती है.

राजस्व अधिकारियों के सूझबूझ की कमी के चलते मुण्डेरवा नगर पंचायत में फायर स्टेशन के निर्माण के लिये बढ़ौनी शिवपुर गांव में ऐसी जमीन चिन्हित हो गई जहां कई पीढ़ियों से लोग मकान बनवाकर रह रहे हैं और और इसी मुहल्ले के निकट ही 58 एअर का गड्ढा है जिसमे गांव का कूड़ा, पानी इकट्ठा होता है, डीएम से गुहार लगाने पहुंचे गरीब परिवारों ने बताया कि चिन्हित ज़मीन पर फायर स्टेशन बना तो कई परिवार बरबाद हो जायेंगे और सड़क पर आ जायेंगे.

जमीन अभिलेखों में फायर स्टेशन के नाम से दर्ज
इनमें दर्जन भर परिवार ऐसे हैं जो भूमिहीन हैं. उक्त जमीन अभिलेखों में फायर स्टेशन के नाम से दर्ज है, जिस से नाराज ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्सा में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर फायर स्टेशन के लिये दूसरी जमीन चिन्हित किये जाने और अभिलेखों में उक्त जमीन का चिन्हांकन रद किये जाने की मांग किया है. पीड़ित ग्रामीण अपना घर उजड़ने से बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अपना दर्द बयां किया और उपरोक्त फैसले को रद करने की अपील किया.

क्या कहना है ग्रामीणो का
ग्रामीणों का कहना है कि फायर स्टेशन उक्त जमीन पर बना तो दर्जनों परिवार अपने ही घर से बेघर हो जायेंगे और उनके सिर पर छत नही रह जायेगी. खुले आसमान तले रहना उनकी विवशता होगी. लोगो ने कहा जिला प्रशासन ने अपना निर्णय नहीं बदला निर्णायक संघर्ष होगा. हर परिस्थिति के लिए जिला प्रशासन ही जिम्मेदार होगा. वही परेशान ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत मुण्डेरवा वार्ड नम्बर तीन लोहिया नगर में जहां सैकड़ो वर्षों से लोग बसे हैं और कच्चा, पक्का मकान भी बनवा लिया है उस गाटा संख्या 419 ग/0.404 हेक्टेयर भूमि पर अग्निशमन केन्द्र बनाये जाने का प्रस्ताव कर दिया गया है. 

क्या बोले डीएम रवीश कुमार गुप्ता
जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर फायर स्टेशन का प्रस्ताव है. वहा कई परिवार अपना घर बनाकर रहते है, ऐसे में वे इसकी जांच कराएंगे और आश्वस्त करते है कि किसी परिवार का घर उजड़ने नही दिया जायेगा. डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण काफी खुश नजर आए और उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है. डीएम ने इस मामले में तत्काल एक्शन भी ले लिया है. प्रस्ताव को कैंसिल करने की कवायद शुरू हो गई, जानकारी के मुताबिक अब फायर स्टेशन का प्रस्ताव बगल के गांव में खाली बंजर की जमीन पर किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: बाराबंकी में बंकी रेलवे क्रासिंग पर ब्रिज बनाने की मांग, लोकसभा चुनाव में नेताओं ने बनाया था मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget