एक्सप्लोरर

Basti News: गाली-गलौज को लेकर दो स्वास्थ्य कर्मचारी आपस में भीड़े, जमकर चले-लात घूसे

Uttar Pradesh News: सीएचसी कप्तानगंज में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मचारी आपस में ही भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया.

Health Worker Fight: अपने अलग-अलग कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला सीएचसी कप्तानगंज एक बार फिर चर्चा में आ गया. यहां तैनात दो स्वास्थ्य कर्मचारी आपस में ही भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना की सूचना पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बाबू अनूप कुमार बरनवाल ने कार्यों में लापरवाही को लेकर नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती से किया था. शिकायत के बाद बीते दो दिन पहले कप्तानगंज सीएचसी पर तैनात बाबू अनूप कुमार का तबादला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर कर दिया गया.

जमकर चले लात-घूसे

आरोप है कि तबादले से नाराज बाबू अनूप कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचे. यहां कुछ जरूरी कागजात पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर कराने के बाद वह समस्त कर्मचारियों को गालियां देते हुए अस्पताल के बाहर निकल रहे थे. उसी समय गेट पर खड़े (BHW) आलोक पांडेय ने बाबू अनूप बरनवाल से समस्त कर्मचारियों को गाली नहीं देने की बात कही. आरोप है कि इसी बात को लेकर बाबू अनूप बरनवाल और BHW आलोक पांडेय के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों स्वास्थ्य कर्मचारी आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच एक दूसरे पर जमकर लात-घुसे चलने लगे.

मारपीट की इस घटना के बाद अस्पताल कैंपस में हड़कंप मच गया. इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदारों और अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. मारपीट की इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को हुई तो आनन-फानन में जिले के सीएमओ सहित अन्य बड़े अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचे. उन्होंने यहां मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की.

मारपीट की घटना के बाद (BHW)आलोक पांडेय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक लिखित शिकायत दी. इसमें उन्होंने बाबू अनूप बरनवाल पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया. वहीं बाबू अनूप बरनवाल ने भी (BHW) आलोक पांडेय पर अभद्रता का आरोप लगाया. इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रूद्र प्रताप मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी. मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कप्तानगंज को निर्देशित किया गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Rampur Bypoll: बीजेपी प्रत्याशी ने तंजीन फातिमा को बताया 'मां' तो भड़के अब्दुल्ला आजम, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget