एक्सप्लोरर

बस्ती: सरकारी धन के हेरफेर को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पर उठे सवाल, विरोध में उतरे समर्थक

UP News: बस्ती जनपद के बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ पंचायत सदस्य बगावत पर उतर चुके हैं. पंचायत सदस्यों ने 50 लाख रुपये के बजट के हेराफेरी का आरोप लगाया है.

Basti News: 4 जुलाई 2021 को जब जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव खत्म हुआ था तो, 43 सदस्यों में से 39 सदस्यों ने भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी संजय चौधरी को अपना मत देकर जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी पर काबिज कराया था. मगर आज चार साल बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कभी यह सोचे भी नहीं होंगे कि उन्हें वोट करने वाले उनके ही सदस्य बगावत पर उतर जाएंगे और खुल कर विरोध करेंगे.

हाल ही में जिला पंचायत बोर्ड की विकास भवन में आयोजित बैठक में 50 लाख के सरकारी बजट के हेराफेरी करने का मुद्दा ऐसा गरमाया कि अध्यक्ष की कुर्सी हिल गई है. सदस्य लामबंद होकर डीएम और कमिश्नर से पूर्व में आयोजित बैठक को शून्य घोषित करते हुए दोबारा बैठक कराए जाने की मांग पर अड़े है.

जिला पंचायत सदस्य ने सरकारी धन की बर्बादी के लगाए आरोप
बस्ती जनपद के बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ सदस्यों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. 15 फरवरी 2025 को विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक विवादों के भेंट चढ़ गई थी.

भाजपा के जिला पंचायत सदस्य गिल्लम चौधरी ने सबसे पहले मीटिंग में बगावत शुरू की और प्रस्ताव रजिस्टर से लेकर बोर्ड के सदस्यों के सामने एक एक प्रस्ताव को पढ़ने का आग्रह किया, इतना ही नहीं जिला पंचायत की बिल्डिंग पर पूर्व में खर्च हुए 50 लाख के बावजूद नई बिल्डिंग बनाने के प्रस्ताव पर सदस्य गिल्लम ने सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया था कि सरकारी धन की बर्बादी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है. 

पंचायत सदस्यों ने दोबारा मीटिंग करने की मांग की
जिला पंचायत सदस्य गिल्लम चौधरी के आरोप के बाद पूर्व की बैठक में हाथापाई तक हुई जिसे पूरे प्रदेश ने देखा. इतना कुछ होने के बाद भी मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, आज 29 जिला पंचायत सदस्य लामबंद होकर बस्ती मंडल के कमिश्नर अखिलेश सिंह के पास परेड की और 15 फरवरी को हुई बैठक को शून्य घोषित करने और भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की है. 

कमिश्नर को ज्ञापन देने के बाद जिला पंचायत सदस्य गिल्लम चौधरी ने बताया कि बिना बैठक कंप्लीट हुए पूर्ण दिखा देना गलत है. इसलिए दोबारा से बैठक कराया जाना उचित होगा, आज 29 सदस्य आयुक्त से मिले हैं. इसके बाद दोबारा बोर्ड की मीटिंग नहीं कराई गई तो सभी जिला पंचायत सदस्य सामूहिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंप देंगे.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में महाशिवरात्रि: सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 4 बजे से ही एक्टिव, गोरखनाथ मंदिर में बना कंट्रोल रूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget