एक्सप्लोरर

Basti Crime: बाइक चोरी के बाद तीन हिस्सों में होता था रकम का बंटवारा, चोर गैंग का ऐसे हुआ पर्दाफाश

Basti News: पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग के सदस्यों की कबाड़ी और बाइक मैकेनिक से सेटिंग होती थी. कबाड़ी और मैकेनिक चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने का काम करते थे.

UP Crime News: बस्ती पुलिस ने बाइक चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. बाइक चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी. एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि चोरी के बाद बाइक की बिक्री से मिली रकम को सदस्य तीन हिस्सों में बराबर-बराबर बांट लेते थे. पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की 11 बाइक बरामद की है. उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र में अमहट पुल के पास बाइक चोर गैंग को पकड़ा गया है.

बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य अरेस्ट

बाइक चोर गैंग के सदस्य सौदा करने पहुंचे थे. सर्विलांस और स्वाट टीम जाल बिछाकर बाइक चोर गैंग का इंतजार कर रही थी. चोर गैंग के तीन सदस्य सोनू, दुर्गा प्रसाद और पवन बाइक का सौदा करने पहुंच गए. पुलिस टीम ने तीनों चोरों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा. कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. बाइक चुराकर पूर्वांचल के अलग अलग जिलों में बेच दिया करते थे. गैंग के सदस्यों की कबाड़ी और बाइक मैकेनिक से सेटिंग होती थी.

पुलिस की नाक में कर रखा था दम

कबाड़ी और मैकेनिक चोरी की बाइक को ठिकाने लगा दिया करते थे. शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की शिकायतों से पुलिस की चुनौती बढ़ गई थी. छानबीन के दौरान खुलासा हुआ कि बाइक चुरानेवाले लड़के हैं. बाइक पर हाथ साफ करने से पहले चोर रेकी करते थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया. बाइक चोर गैंग पुलिस के निशाने पर आ गया. बाइक चोरी का खुलासा करने में मुखबिर की मदद ली गई. गैंग के सदस्यों ने अब तक सैंकड़ों बाइक को पार करने की बात कबूली है. एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पुलिस बाइक हवाले करने के लिए मालिकों को बुला रही है. एसपी ने कहा कि गैंग का खुलासे के बाद बाइक चोरी की घटनाओं में कमी आयेगी. 

Prayagraj News: संदिग्ध आतंकी रिजवान का प्रयागराज से निकला कनेक्शन, सपा नेता मोहम्मद शारिक से है रिश्ता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget