एक्सप्लोरर

यूपी में श्मशान घाट में बंट रहा था सरकारी राशन, मामला बढ़ता देख सुपरवाइजर ने बताई पूरी कहानी

UP News: बस्ती जिले में जहां मुर्दे जलाए जाते है, वहां राशन बांटा जा रहा था. ग्रामीणों ने जब इसका वीडियो बनाया तो सुपरवाइजर सफाई देते हुए कहा कि उनके पास राशन बांटने के लिए जगह नहीं है.

Basti News: उत्तर प्रदेश के अफसरों के कारनामे ऐसे हैं कि सुन लीजिए तो यकीनन आप अपने दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे. बस्ती जिले में श्मशान घाट का प्रयोग करने के तरीके ने सारी हदों को पार कर दिया है. क्या आप कभी सुने हैं कि जहां मुर्दे जलाए जाते है, वहां राशन बांटा जाए. श्मशान घाट के अंदर अफसरों ने अपना मजमा लगाया और गांव के लोगों को बुलाकर उन्हें सरकार से मिलने वाला राशन बांटा. इस पूरी घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो जिले में बैठे अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे.

दरअसल यह पूरा मामला गौर ब्लॉक के कोठवा गांव के श्मशान घाट का है, जहां पर बैठकर सुपरवाइजर गीता सिंह आंगनबाड़ी का राशन ग्रामीणों को बुलाकर बांट रही थीं. इस दौरान जब संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा उनके गांव में आंगनबाड़ी कक्ष नहीं है, कोटेदार ने उन्हें राशन दिया और कहा आप श्मशान घाट में बैठकर पात्र ग्रामीणों को दे दीजिए. एक जागरूक ग्रामीण ने जब इस मामले का वीडियो बनाया तो सुपरवाइजर गीता सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनके पास कोई जगह नहीं है जहां आंगनबाड़ी का राशन बांटा जा सके.

क्या है नियम 
आंगनवाड़ी में रजिस्ट्रेशन वाले बच्चों के परिवार को सरकार से कई प्रकार का राशन मिलता है. गांव में आंगनबाड़ी केंद्र या प्राथमिक स्कूल में सरकार ने आंगनबाड़ी कक्ष बनाए जाने की व्यवस्था की है. मगर गौर ब्लॉक के कोठवा गांव में आज तक कहीं भी आंगनबाड़ी कक्ष नही बन सका. जिस वजह से हालत ही है कि श्मशान घाट के अंदर बैठकर ग्रामीण राशन लेने को मजबूर हो रहे है. इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में रजिस्टर्ड बच्चों के परिजनों को चावल गेहूं दाल दलिया सहित रिफाइंड दिए जाने का नियम है.

क्या बोली गौर ब्लॉक की सीडीपीओ
गौर ब्लॉक की सीडीपीओ गीता सिंह से जब श्मशान घाट के अंदर राशन बांटने की बात पूछी तो उन्होंने कहा उनका प्राइमरी स्कूल के टीचर से बवाल हो गया था. इसलिए वो राशन लेकर श्मशान घाट में पहुंच गई, मगर उन्हें इस बात की तनिक जानकारी नहीं थी कि वो जहां राशन बांट रही है वो श्मशान घाट है. उन्हें भी ऐसी जगहों में जाने से डर लगता है, जैसे ही जगह के बारे में उन्हें जानकारी हुई तो वो तुरंत प्राइमरी स्कूल पर जाकर राशन का वितरण किया. इस मामले पर सीडीओ सीएस जयदेव से बात करने का काफी प्रयास किया मगर उनसे बात नहीं हो पाई.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा की अनोखी पहल, यूपी के हर गांव में कार्यकर्ता लगा रहे PDA पेड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget