एक्सप्लोरर

बस्ती: नकली खाद का कारोबार उजागर, किसानों को मोरंग मिली खाद बेच रहा था दुकादार

Basti: बस्ती में थोड़े से मुनाफे के लालच में नकली खाद बेचने का मामला सामने आया है. यहां के एक किसान ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की थी. मौके पर किसानों इसकी लाइव सैंपलिंग भी की.

Basti News: बस्ती में किसान खाद के लिए जूझ रहे हैं, जिससे समय पर रवि की फसल की बुआई हो सके. हालांकि पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने से किसान परेशान हैं. खाद की कमी को देखते हुए मोटा मुनाफा कमाने के लालच में नकली और मिलावटी खाद माफिया सक्रिय हो गए हैं. 

माफिया किसानों को महंगे दामों पर खाद बेच रहे हैं, दूसरी तरफ नकली और मिलावटी खाद देकर अच्छा खासा किसानों को चूना भी लगा रहे हैं. कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक ऐसे ही खाद माफिया की दुकान पर छापा मारा, जहां पर मिलावटी खाद किसानों को बेची जा रही थी. खाद में मोरंग मिला कर किसानों को चूना लगाया जा रहा था.

दरअसल, बस्ती जिले कलवारी थाना क्षेत्र के पियारेपुर गायघाट में मिश्रा खाद भंडार की दुकान पर नकली और मिलावटी खाद बेचने की शिकायत मिली थी. इस शिकायत के आधार पर कृषि अधिकारी ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की. 

मिलावट की दिखाई लाइव सैंपलिंग
इस मामले में शिकायतकर्ता रंजीत निषाद ने 1400 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से नकली खाद बेचने का आरोप लगाया था. जब जांच करने के लिए कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो हड़कंप मच गया. शिकायतकर्ता ने खाद में मिलावट का लाइव सैंपल जांच टीम को दिखाया. पानी में खाद घोलने के बाद उस के अंदर से मोरंग निकल रहा था. 

आरोपी विक्रेता खाद में मोरंग मिला कर किसानों को चूना लगा रहा था. मौके पर पहुंची टीम ने दुकान में रखी खाद का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है. किसानों का आरोप है कि दुकान का संचालक सोनू किसानों को नकली और मिलावटी खाद बेच रहा है, अब तक कई किसानों को नकली और मिलावटी खाद बेच चुका है. 

किसानों ने जब खाद की बोरी को खोला तो उन्हें मिलावट का शक हुआ, उसमें मोरंग की मात्रा दिखाई दे रही थी. इस पर किसानों ने खाद को पानी में घोला तो वह पानी में घुल कर मिल गई, लेकिन मोरंग नीचे बैठ गई. अपने साथ हुए धोखे को लेकर किसानों ने इस की शिकायत कृषि अधिकारी से की, जिसके बाद खाद की दुकान पर छापेमारी कर खाद की सैंपलिंग की गई.

जिला कृषि अधिकारी ने किया इंकार  
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी बीआर मौर्य ने बताया कि किसानों की शिकायत पर वह गायघाट में मिश्रा खाद भंडार की दुकान पर जांच करने पहुंचे थे, जहां उन्हें किसी प्रकार की कोई खाद नहीं मिली. उन्होंने कहा कि जांच में अभी तक नकली खाद की बात सामने नहीं आई है. अगर किसान शिकायत करते हैं तो दोबारा इसकी जांच करके जो भी विधिक कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए मची होड़, किया है 100% छूट का फैसला, एक माह में वसूला 158 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget