एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में छापेमारी के दौरान भगदड़ मचने से युवक की मौत, चौकी प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित

Bareilly Police: पुलिस को कुछ युवकों के जुआ खेलने की जानकारी मिली थी, जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के पुलिस की छापेमारी के दौरान एक युवक घायल हो, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई है. ये मामला यहां के सरदारनगर पुलिस चौकी इलाके का है, जहां पुलिस को जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचे छापेमारी की, इसी बीच वहां भगदड़ मच गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. 

घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई, जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कर्तव्य पालन के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. 

पुलिस अधीक्षक ने दी ये जानकारी

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे ग्राम आलमपुर जाफराबाद के बाहर मैदान में जुए खेले जाने संबंधी सूचना पर चौकी प्रभारी, सरदारनगर टिंकू कुमार छह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर वहां पर भगदड़ मच गयी, जिसमें संतोष कुमार (46) गंभीर रूप से घायल हो गया. संतोष कुमार को परिजनों ने उपचार के लिए यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गयी.

परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक ने कहा,  संतोष के परिजनों ने थाना भमौरा में तहरीर देकर चौकी सरदारनगर के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है कि संतोष की मौत पुलिस की पिटाई से हुयी है.  उन्‍होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और घटनास्थल पर जांच के बाद परिजनों की ओर से थाना भमौरा में दी गयी तहरीर पर कार्रवाई होगी.

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि चौकी प्रभारी टिंकू कुमार, मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र राणा व मनोज कुमार, सिपाही अंकित कुमार, दीपक कुमार, सत्यजीत सिंह व मोहित कुमार को लापरवाही बरतने, उच्चाधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना न देने और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को दी गयी है. 

Ayodhya Deepotsav 2023: रामनगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव, जलेंगे 25 लाख दीये, होगा सीधा प्रसारण, जानें- कार्यक्रम का शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget