एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2023: रामनगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव, जलेंगे 25 लाख दीये, होगा सीधा प्रसारण, जानें- कार्यक्रम का शेड्यूल

Ayodhya News: दीपोत्सव पर आज एक बार फिर रामनगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. दीपोत्सव का लाइव प्रसारण 24 जगहों पर एलईडी से होगा. इस भव्य उत्सव में आप भी घर बैठे हिस्सा ले सकते हैं.

Ayodhya Deepotsav Schedule 2023: राम की नगरी अयोध्या में आज यानी 11 नवंबर को दीपोत्सव पर बड़ा कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है. पूरी अयोध्या में लगभग 25 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनेगा. इस दौरान सिर्फ राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलेंगे. दीपोत्सव पर आज एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है.

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर होगा जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री शिरकत करेंगे. सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी परिसर में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे. जबकि अयोध्या के बाकी मठ मंदिर और अन्य स्थानों को मिलाकर 25 लाख के करीब दीये जलाए जाएंगे. 

घर बैठे जलवाएं अपने नाम का दीया

काशी की तर्ज पर सरयू जी की आरती का आयोजन कार्यक्रम होगा. अयोध्या में वर्ष 2017 से दीपोत्सव शुरु हुआ है. इस दीपोत्सव में आप भी घर बैठे अपने नाम के दीये जलवा सकते हैं. इसके लिए आपको 'होली अयोध्या' नाम की ऐप डाउनलोड करनी होगी जोकि एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इस ऐप पर आप 101 रुपये खर्च कर एक दीया जलवा सकते हैं. वहीं, 11 दीयों के लिए 251 रुपये, 21 के लिए 501 रुपये और 51 दीयों के लिए 1,100 रुपये ऑनलाइन खर्च करने होंगे. 

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का शेड्यूल-

  • श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा साकेत महाविद्यालय से सुबह 10 बजे शुरू होगी. शोभा यात्रा में पर्यटन विभाग की रामायण के 7 काण्डों पर आधारित 7 झांकियां और सूचना विभाग की 11 झांकियां रहेंगी. ये शोत्रा यात्रा दोपहर 2 बजे रामकथा पार्क पहुंचेगी.
  • दोपहर 3 से 3.10 बजे तक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और कैबिनेट के सदस्य रामकथा पार्क पहुंचेंगे और शोभायात्रा की झांकियों को देखेंगे.
  • दोपहर 3.10 से 3.20 बजे भगवान श्रीराम-सीता व लक्ष्मण के स्वरूप हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क स्थित हैलीपैड पर प्रतीकात्मक पुष्पक विमान से पहुंचेंगे और भरत मिलाप होगा.
  • दोपहर 3.35 से 3.42 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी श्री राम जानकी का पूजन/आरती व श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे.
  • शाम 3.42 से 3.44 बजे राज्यपाल और सीएम की मौजूदगी में रामकथा पार्क में दीपोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन.
  • दोपहर 3.44 से 3.47 बजे यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का संबोधन होगा.
  • दोपहर 3.47 से 3.55 बजे दोनों डिप्टी सीएम का संबोधन होगा.
  • शाम 3.55 बजे सीएम योगी का संबोधन होगा.
  • शाम 4.15 बजे राज्यपाल का संबोधन होगा.
  • शाम 4.30 बजे सीएम योगी दीपोत्सव में पधारे विभिन्न देशों क राजनयिकों के साथ मुलाकात करेंगे.
  • शाम 5.20 से 5.40 बजे राम की पैड़ी के नया घाट पर सरयू जी की आरती.
  • शाम 5.45 से 6.30 बजे राम की पैड़ी पर 21 लाख दीपों का एक साथ प्रज्जवलन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा. अयोध्या नगर क्षेत्र में अतिरिक्त 7 लाख दीपों का प्रज्जवलन होगा.
  • रामायण पर आधारित भव्य 3डी होलोग्रैफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो का लोकार्पण होगा. फिर भव्य म्यूजिकल आतिशबाजी शो होगा.
  • रात 9 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय /भारतीय रामलीलाओं का मंचन.  

ये भी पढ़ें- 

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में आज दीपोत्सव में बनेगा रिकॉर्ड, 101 रुपये देकर रामनगरी में जलवाएं अपने नाम का दीया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget