एक्सप्लोरर

Bareilly News: बदमाशों ने पुलिस चौकी में घुसकर किया हमला, सिपाही को मारी गोली, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Bareilly Crime News: एसएसपी ने बताया कि, युवक शराब के नशे में धुत था. सिपाही ने उसे टोका कि तुम बहुत ज्यादा शराब पिए हुए हो तो उसने अवैध असलहे से पुलिस चौकी में फायरिंग कर दी.

Uttar Pradesh News: यूपी के बरेली (Bareilly) में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस चौकी में घुसकर फायरिंग की और एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी. पुलिस को खुली चुनौती देते हुए ये बदमाश नौ दो ग्यारह हो गए. पुलिस चौकी में हुई इस सनसनीखेज गोलीकांड से पुलिस (Bareilly Police) महकमे में हड़कंप मच गया. वहीं सीसीटीवी (CCTV camera) में बदमाश भागते हुए कैद हो गए हैं. बाइक पर बैठे इन दोनों बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. इन बदमाशों ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को गोली मार दी. बदमाश फायरिंग (Firing Incident) करते हुए बड़ी आसानी से फरार हो गए. 

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक पर सवार दो बदमाश कैंट थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर स्थित नकटिया पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस चौकी में घुसकर वहां बैठे विशाल शर्मा नाम के सिपाही से किसी सब इंस्पेक्टर के बारे में पूछा और फिर फायरिंग कर दी. गोली सिपाही विशाल को लगी और इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. 

सीसीटीवी कैमरे में कैद
एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ सिटी श्वेता यादव समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की गई. वहीं पुलिस चौकी के बाहर लगे कैमरे में बाइक पर बैठे बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है. वहीं इस घटना ने पुलिस महकमे की पोल खोलकर रख दी है कि बदमाशों में खाकी का कोई खौफ नहीं है. यही वजह है कि बदमाश अब पुलिस चौकी में घुसकर फायरिंग कर रहे हैं. 

एसएसपी ने क्या बताया
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि, आज नकटिया पुलिस चौकी पर एक बाइक पर सवार दो लोग आए थे. इनमे से एक युवक पुलिस चौकी में अंदर गया और वहां काम कर रहे सिपाही विशाल शर्मा से किसी सब इंस्पेक्टर के बारे में पूछा. सिपाही ने बताया कि वो चौकी पर मौजूद नहीं हैं. युवक शराब के नशे में धुत था. सिपाही ने उसे टोका कि तुम बहुत ज्यादा शराब पिए हुए हो, जिसके बाद उसने अवैध असलहे से पुलिस चौकी में फायरिंग कर दी. गोली चौकी में रखी लोहे की अलमारी में लगी और उससे टकराकर सिपाही की पीठ में जा लगी. सिपाही की हालत ठीक है. बदमाशो के बारे में जानकारी की का रही है, थाने का रजिस्टर भी चेक कराया जा रहा है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

UP Politics: लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद चर्चा करते दिखे अखिलेश यादव, जानिए- किन मुद्दों पर हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget