एक्सप्लोरर

Bareilly Crime: बरेली में सरेआम हुई हत्या की दो वारदातों से मचा हड़कंप, जानें- क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के बरेली के दो इलाके में दो लोगों की हत्या कर दी गई. पहली घटना अजमतगंज में हुई है जबकि दूसरी घटना मुगलपुर गांव की है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली जिले (Bareilly District) के मीरगंज में सरेआम हुई हत्या ( Broad daylight Murder) की दो सनसनीखेज वारदातों से हड़कंप मच गया. पहली घटना मीरगंज के अजमतगंज में हुई जहां बाइक से दवा लेने जा रहे बाप-बेटों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया और बेटे के सामने बदमाशों ने उसके पिता की हत्या कर दी. वहीं दूसरी घटना मीरगंज के मुगलपुर गांव की है जहां एक किसान की हत्या कर दी गई.

मीरगंज में आज दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या कर दी गई. हत्या की वारदात से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस छानबीन कर रही है.

दवा खरीदने जा रहे थे तभी हुआ हमला

दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के अजमतगंज निवासी फूल सिंह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे तभी गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेर लिया. जब फूल सिंह ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें चलती बाइक से खीच लिया और फिर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा और पीट-पीट कर फूल सिंह को मौत के घाट उतार दिया. फूल सिंह के बेटे के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई. फूल सिंह का बेटा किसी तरह से मौका पाकर वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं कत्ल की दूसरी वारदात भी मीरगंज की है जहां के मुगलपुर गांव के सोहन लाल को भी कुछ लोगों ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया.

UP Weather Forecast Today: यूपी में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जानें- कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

पुलिस की जांच में निकली यह बात

दोनों ही मामलों में एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के अजमतगंज के फूल सिंह की कुछ लोगों से कहासुनी और धक्कामुककी हुई है जिसमें उनकी गिरने से मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके सिर में चोट आई है. अभी तक तहरीर नहीं मिली है, पुलिस छानबीन कर रही है. वहीं मीरगंज के ही फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मुगलपुर गांव के सोहन लाल का उनके खेत में ही शव मिला है. उनके गले में चोट का निशान है. पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें -

Ayodhya: सरयू नदी में कपल की पिटाई करने वालों पर FIR दर्ज, Video Viral होने के बाद एक्शन में पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget