एक्सप्लोरर

कांवड़ के विरोध में कविता सुनाने वाले अध्यापक ने मांगी सुरक्षा, खुद की जान को बताया खतरा

UP News: पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के बहेड़ी स्थित एम.जी.एम. इंटर कॉलेज में अध्यापक डॉक्टर रजनीश कुमार गंगवार ने आज बहेड़ी थाने में तहरीर दी है.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 'तुम कांवड़ लेने मत जाना, ज्ञान का दीपक जलाना' कविता पढ़कर चर्चा में आये शिक्षक ने खुद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अपनी जान को खतरा बताया है. शिक्षक ने इस बावत बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की है. पुलिस को दी गई शिकायत में शिक्षक ने अपनी जान को खतरा बताया है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के बहेड़ी स्थित एम.जी.एम. इंटर कॉलेज में अध्यापक डॉक्टर रजनीश कुमार गंगवार ने आज बहेड़ी थाने में तहरीर दी है. इसमें उन्होंने खुद को असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी दिये जाने की शिकायत करते हुए अपनी जान को खतरा होने की बात कही है.

शिक्षक ने बताया खुद की जान को खतरा
उन्होंने बताया कि थाने में दी गई तहरीर में गंगवार ने कहा है कि उन्होंने 'तुम कांवड़ लेने मत जाना, ज्ञान का दीपक जलाना' कविता पढ़ी थी और इसका वीडियो वायरल होने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें सोशल मीडिया पर 'सनातन का गद्दार' बताया और मारने-पीटने की धमकियां दीं. कुछ लोगों ने तो उन्हें पीटने पर इनाम देने की बात भी कही है.

अधिकारी ने बताया कि तहरीर में हिमाशु गंगवार, सुशील और विकास गुप्ता नामक व्यक्तियों का नाम लिया है. इसके अलावा तहरीर में यह भी कहा गया है कि योगेश मिश्रा और सुनील पाठक नामक व्यक्तियों ने भी धमकी भरे संदेश प्रसारित किये हैं और वे लोग किसी भी वक्त उन पर हमला कर सकते हैं. शिक्षक रजनीश कुमार गंगवार ने तहरीर में मानहानि करने और जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और खुद को सुरक्षा देने की भी मांग की है.

कांवड़ यात्रा पर की थी टिप्पणी
गौरतलब है कि पिछली 11 जुलाई को श्रावण मास पर शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार द्वारा तमाम प्रबंध किये जाने के बीच एम.जी.एम. इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉक्टर रजनीश कुमार गंगवार का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह स्कूल के बच्चों को 'तुम कांवड़ लेने मत जाना, ज्ञान का दीपक जलाना' कविता सुनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर विवाद उठने के बाद पुलिस ने गत 14 जुलाई को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget