एक्सप्लोरर

बरेली में आवारा सांड का आतंक, बाइक पर जा रहे जौहरी की हमले से हुई मौत

Bareilly News: पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, अगर पशुपालन मंत्री खुद बरेली से हैं, तो यहां आवारा पशुओं का मुद्दा अभी तक क्यों नहीं सुलझा?

UP News: बरेली के नवाबगंज कस्बे में एक आवारा सांड ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार 65 वर्षीय जौहरी की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को बिजोरिया रोड पर महाराज लॉन के पास हुई जब गंगवार कॉलोनी के एक प्रतिष्ठित स्थानीय कारोबारी ब्रजपाल गंगवार अपने काम पर जा रहे थे.

नवाबगंज के पुलिस उपाधीक्षक गौरव यादव ने कहा, ‘‘एक आवारा सांड ने अचानक उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे वह गिरने के बाद बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई.’’ इस घटना ने क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों के गुस्से को फिर से भड़का दिया है. नवाबगंज बरेली जिले में आता है जो उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह का गृह जिला है.

प्रशासन कथित तौर पर सरकार को गलत आंकड़े भेज रहा है

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘अगर पशुपालन मंत्री खुद बरेली से हैं, तो यहां आवारा पशुओं का मुद्दा अभी तक क्यों नहीं सुलझा है? प्रशासन कथित तौर पर सरकार को गलत आंकड़े भेज रहा है, जबकि किसान आवारा पशुओं से बचने के लिए रातभर अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं.’’

कारोबारी की मौत पर विधायक ने गहरा दुख जताया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एमपी आर्य ने कारोबारी की मौत पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘‘ब्रजपाल जी हमारे बहुत करीबी थे. उनकी आकस्मिक मृत्यु बेहद दुखद है. भगवान उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें.’’ आर्य ने नवाबगंज और आसपास के इलाकों में आवारा पशुओं के बढ़ते खतरे को स्वीकार किया और सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की.

UP में नया सियासी दांव खेलेगी बीजेपी, अखिलेश यादव के PDA की यूं निकालेगी काट! मायावती की भी बढ़ेगी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget