एक्सप्लोरर

Bareilly: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी के रिश्तेदार के घर SIT की छापेमारी, तलाशी के बाद किया सील

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज हत्याकांड मामले में आरोपियों और उसके रिस्तेदारों के खिलाफ पुलिस और एसआईटी की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में बरेली में भी कार्रवाई की गई है.

Prayagraj Shootout: प्रयागराज (Prayagraj) में अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) मामले में बरेली (Bareilly) में एसआईटी की टीम ने छापेमारी की है. एसआईटी की टीम बारादरी थाना क्षेत्र स्थित फाईक एनक्लेव कॉलोनी में सद्दाम के घर पहुंची और उस घर को सील कर दिया गया. सद्दाम तीन वर्षों से किराए के मकान में रह रहा था. सद्दाम पूर्व विधायक अशरफ का साला है और अशरफ इन दिनों बरेली जिला जेल में बंद है. उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के साथ अशरफ के खिलाफ भी नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज है. 

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित फाईक एनक्लेव कॉलोनी में छापेमारी की गई है. जहां पर बाहुबली अशरफ का साला सद्दाम किराए पर रहता था. सद्दाम पर आरोप है कि वह अतीक और अशरफ के हर गुनाह में शामिल रहा है. उमेश पाल की हत्या के बाद से सद्दाम फरार है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही है. एसएसपी अखिलेश चौरसिया द्वारा एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था जिसमें एसपी सिटी के साथ डीएसपी और चार इंस्पेक्टर शामिल थे. एसपी सिटी ने शुक्रवार को थानों की पुलिस के साथ सद्दाम के घर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने मकान मालिक और आस पड़ोस में रह रहे लोगों से पूछताछ की. 

मकान सील करने के पीछे यह है वजह
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बाहुबली माफिया अशरफ जिला जेल में बंद है. चार दिन पहले बिथरी चैनपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें अशरफ का साला सद्दाम और सपा नेता लल्ला गद्दी मुख्य आरोपी है. उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. सद्दाम इसी मकान में किराए पर रहता था जिस वजह से इस मकान को सील कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

मकान मालिक को भी नहीं थी सद्दाम के काम की जानकारी
वहीं, मकान मालिक मोहम्मद हसीन का कहना है कि तीन साल से वह यहां पर रह रहा था. लेकिन उसकी कोई भी गतिविधि ऐसी नहीं थी जिससे उस पर शक किया जाए. हालांकि जब ये घटनाक्रम हुआ तो पता चला कि सद्दाम ने जो रेंट एग्रीमेंट कराया था वो मुश्ताक के नाम से है जबकि सद्दाम रह रहा था. वहीं जब उन्होंने सद्दाम से मकान खाली करने को कहा तो उसने उन्हें धमकी दी. जिसके बाद उन्होंने सद्दाम के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि बीच-बीच में उसका परिवार भी आता रहता था.

ये भी पढ़ें -

UP News: 'मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे खूंखार अपराधी गैंग', हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर की ये गंभीर टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget