एक्सप्लोरर

बरेली: सफाई कर्मचारी के बेटे ने जेईई एडवांस में लहराया परचम, हासिल की 960वीं रैंक

बरेली में एक सफाई कर्मचारी के बेटे ने जेईई एडवांस में 960वीं रैंक हासिल करके अपने परिवार का नाम रोशन किया है.धनंजय सिंह ने कभी भी अपने पढ़ाई में गरीबी को हावी नहीं होने दिया.

बरेली में एक सफाई कर्मचारी के बेटे ने जेईई एडवांस में 960वीं रैंक हासिल करके अपने परिवार का नाम रोशन किया है. धनंजय सिंह ने सेल्फ स्टडी और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग की बदौलत ये मुकाम हासिल किया. वहीं अभ्यर्थी धनंजय सिंह के जेईई एडवांस में चयन होने से उनको बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है.

पिता के सपने को किया साकार

मेधावी छात्र धनंजय सिंह ने कभी भी अपने पढ़ाई में गरीबी को हावी नहीं होने दिया. धनंजय के पिता संजय सिंह सफाई कर्मचारी है और उन्हें रोजाना 307 रुपये मजदूरी मिलती है. ऐसे में संजय सिंह के पास इतने रुपये नही है कि वो अपने बेटे को कोटा भेज सके या फिर बरेली में ही कोचिंग लगवा सके. क्योंकि इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटरों पर काफी ज्यादा फीस जमा करनी पड़ती है. 307 रुपये मजदूरी कमाने वाले संजय सिंह का सपना था कि उनका बेटे का आईआईटी में सलेक्शन हो, और आखिरकार उनके बेटे ने उनका सपना सच कर दिखाया. धनंजय की जेईई एडवांस में 960वीं रैंक आई है.

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से हुआ लाभ

 धनंजय सिंह ने एबीपी गंगा संवाददाता अनूप मिश्रा से खास बातचीत में बताया कि मैं 12 से 14 घंटे तक सेल्फ स्टडी करता था. इसके अलावा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग से भी उनको काफी सहयोग मिला है. उन्होंने बताया कि  कोचिंग सेंटर पर अच्छी फैकल्टी है और वहां  काफी बढ़िया फैसिलिटी भी है. धनंजय ने बताया कि मेरे जो भी डाउट होते थे वह कोचिंग सेंटर पर क्लियर हो जाते थे. धनंजय ने बताया कि उनके पास इतना पैसा नहीं था कि वह कोटा जाकर तैयारी कर सके ऐसे में वह दिन रात मेहनत करते थे और आखिरकार धनंजय को मेहनत का फल मिल ही गई. धनंजय ने जेईई एडवांस में देश में 960 वी रैंक हासिल कर अपने मां-बाप के साथ ही बरेली वासियों का भी नाम रोशन किया.

धनंजय के पिता संजय का कहना है कि उनके तीन बेटे है बड़ा बेटा भी इंजीनियरिंग कर रहा है, उसका भी जेईई में चयन हो गया था लेकिन जेईई एडवांस में उसका चयन नही हो सका था. तब धनजंय ने अपने पिता को ढांढस बंधाया और कहा कि मैं दिन रात मेहनत करके आपका सपना जरूर पूरा करुंगा.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की बड़ी बैठक, बीजेपी के कई नेता हुए शामिल

ललितपुर: किशोरी रेप मामले में सपा, बसपा के जिलाध्यक्ष समेत सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget