एक्सप्लोरर

छह दशकों से बरेली में रह रही पाकिस्तानी महिला की हुई पहचान, पुलिस ने दर्ज की FIR

Bareilly News: पुलिस का कहना है कि फरहत सुल्ताना का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और उसके पास भारतीयता का कोई प्रमाण नहीं हैं. इसके बावजूद उसने आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिए.

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने छह दशकों से अधिक समय से रह रही पाकिस्तान में जन्मी एक महिला के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है, पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने बिना भारतीय नागरिकता के आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज बनवा लिए थे,  हालांकि महिला का कहना है कि वो पाकिस्तानी नहीं है, उसका जन्म भले ही वहां हुआ हो लेकिन जब वो आठ महीने की थी तभी हिन्दुस्तान आ गई थी. 

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने बताया कि विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए 'ऑपरेशन खोज' अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या और पाकिस्तानी नागरिकों की जांच की जा रही है. बृहस्पतिवार को जांच के दौरान बारादरी इलाके के सूफी टोला में फरहत सुल्ताना मिली जिसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और उसके पास भारतीयता का कोई प्रमाण नहीं हैं. इसके बावजूद उसने आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिए, यह कानूनी रूप से गलत है. इस सम्बन्ध में बारादरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गयी है. 

महिला ने पाकिस्तानी होने से किया इनकार

फरहत सुल्ताना उर्फ फरीदा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुद को हिन्दुस्तानी बताया है. उसने कहा कि "मेरा जन्म भले ही 1961 में पाकिस्तान में हुआ था. लेकिन, मैं सिर्फ आठ महीने की थी जब बरेली आ गई थी. मैंने पाकिस्तान को कभी नहीं देखा. मेरा पूरा जीवन भारत में बीता है. मेरी आंखें भारत में खुलीं, मैं यहीं पली-बढ़ी हूं. मुझे पाकिस्तानी न कहा जाए, मैं हिन्दुस्तानी हूं और मुझे अपने देश में ही रहना है."

फरहत सुल्ताना का दावा है कि वे बीते 64 वर्षों से बरेली में रह रही हैं. इस दौरान उन्होंने आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवा लिए, जिससे उन्हें स्थानीय सुविधाओं का लाभ मिल रहा था.

कानपुर: बेटे की मौत के बाद घर में पसरा था मातम, तभी जिंदा लौट आया युवक, हर कोई हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget