एक्सप्लोरर

बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिस कर्मियों की 'गुंडागर्दी' का वीडियो वायरल, पढ़ें पूरा मामला

श्रमजीवी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे 20 पुलिस कर्मियों को पकड़ा गया है. बिना टिकट पकड़े जाने पर पुलिस वाले टीटीई के पर दबाव बनाने की कोशिश की. मुकदमा तक लिखने की धमकी दी गई.

बरेली: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिस कर्मियों को जब टीटीई ने पकड़ा तो पुलिस कर्मियों ने टीटीई को जमकर हड़काया और मुकदमा दर्ज करने की धमकी तक दे डाली. टीटीई ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे 20 पुलिस कर्मियों को पकड़ा है और उनसे जुर्माना भी वसूला है. फिलहाल, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है.

45 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया टिकट नहीं है, रसीद नहीं कटवाउंगा, इतने मुकदमे लिखूंगा याद रखोगे, 15 दिन में दो बार रसीद कटवा चुका हूं और भी तरह-तरह की बातें, बहाने और धमकियां. आजकल स्पेशल ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों की टीटीई के साथ कुछ ऐसी ही झड़पें हो रही हैं. बिना टिकट पकड़े जाने पर पुलिस वाले टीटीई के पर दबाव बनाने की कोशिश करते है और मुकदमे लिखने की धमकी देते हैं. जंक्शन टीटीई ने एक दिन में ऐसे 20 पुलिस कर्मियों को पकड़ा है. दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस (02392) में बरेली से लखनऊ के बीच कुल 45 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया, जिसमें से 25 आम यात्री तो 20 पुलिस कर्मी शामिल थे.

टीटीई को दी धमकी चेकिंग के दौरान जब इन पुलिस कर्मियों को पकड़ा गया तो वो टीटीई को धमकाने लगे. कुछ ने खाकी का खौफ भी दिखाने की कोशिश की. एक पुलिसकर्मी ने तो हद ही कर दी, जब टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो वो लड़ने के लिए तैयार हो गया. धमकी तक दे दी कि जिस दिन मेरी गिरफ्त में आए तो इतने मुकदमे लगवाऊंगा कि याद करोगे.

प्राप्त हुआ 22,350 रूपये का राजस्व हालांकि, बहस बढ़ती देख पुलिस वालों ने भी जुर्माने की रसीदें कटवा ली. सभी लोगों से जुर्माना वसूलने से रेलवे को कुल 22,350 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ. टीटीई का कहना था कि ये पुलिस कर्मी खुद को जीआरपी का बताकर ट्रेन में चढ़ जाते हैं. इंस्पेक्टर जीआरपी विजय सिंह राणा ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है. अगर टीटीई और आरपीएफ मदद मांगती है तो उनको तत्काल सहायता दी जाती है.

ये भी पढ़ें:

माघी पूर्णिमा के मौके पर कासगंज में हुआ दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 5 लोग, 3 को बचाया गया, 2 लापता

महाराष्ट्र और केरल से यूपी आने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य, 7 दिनों का क्वारंटाइन जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget