एक्सप्लोरर

बरेली में सीरियल किलर गिरफ्तार, एक ही तरीके से 10 महिलाओं को मौत के घाट उतारा

Bareilly Serial Killer: बरेली जिले में सिलसिलेवार हत्याओं से हड़कंप मचा हुआ था. यहां पिछले 14 महीने में 10 महिलाओं की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जिसको लेकर पुलिस ने स्केच जारी किया था.

Bareilly Serial Killer News: बरेली पुलिस ने शुक्रवार (9 अगस्त) को कार्रवाई करते हुए एक सीरियल किलर को दबोच लिया है. पिछले 14 महीने के अंदर बरेली के शाही थाना क्षेत्र में 10 महिलाओं की हत्या कर चुका है. सभी महिलाओं की हत्या एक ही तरह से करता था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी, और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

 बरेली के शाही थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. कई दिनों से पुलिस इस हत्यारे की तलाश कर रही था, जब सीरियल किलर नहीं मिला तब पुलिस ने दो दिन पहले ही इसका स्केच जारी किया था. काफी प्रयासों के बाद पुलिस की बड़ी सफलता मिली है. 

14 महीने के अंदर 10 महिलाओं की हत्या से हड़कंप 

बरेली में एक के बाद एक महिलाओं की हत्या के हड़कंप मचा हुआ था. सभी महिलाओं की मौत एक ही तरह से हुई थी, क्योंकि सरफिरा सीरियल किलर सभी को एक ही तरह से मौत के घाट उतारा था. उसने केवल 14 महीने के अंदर 10 महिलाओं की हत्या की थी, जिसके बाद से ही पुलिस एक्टिव नजर आ रही थी और सीरियल किलर को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई थी. 

पुलिस ने जारी किए थे स्केच 

जानकारी के मुताबिक सभी हत्याएं 25 किलोमीटर एरिया में हुए हैं. सबको एक जैसे ही मारा गया है. यानी मर्डर का पैटर्न एक जैसा ही था. माना जा रहा है कि सीरियल किलर महिलाओं को खेत में लाजकर हत्या करता था और गहने लेकर भाग जाता था. क्योंकि खेत में एक लाश पड़ी मिली थी और उसके शरीर से गहने गायब थे. हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए थे. 

ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखती थी महिलाएं 

जिन महिलाओं की हत्या हुई है, उनकी उम्र करीब 45 से 55 साल के बीच की थीं. सभी हत्याएं बरेली के ग्रामीण इलाके में हुई है और सभी अपने खेत में या घर के पास ही मृत पाई गई हैं. इन सभी की मौत गला घोंटकर हुई है.

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कांफेंस कर दी जानकारी 

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया, साइको किलर कुलदीप को ग्राम बाकरगंज थाना नबावगंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी महिलाओं की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई है.  महिलाओं की हत्याओं के खुलासे के लिए एक बार रूम तैयार किया गया था. इस ऑपरेशन को ऑपरेशन तलाश नाम दिया गया और 22 टीमों का गठन किया गया. 25 किलोमीटर एरिया को व्यास बनाकर लगभग 1500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और 600 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों का डाटा लेकर सर्विलांस की मदद ली गई. किसानो के रूप में पुलिस को लगाया, बॉडी बॉर्न कैमरे, खुफिया कैमरे लगा कर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. महिलाओं को लेकर कुंठा है. महिलाओं से बातचीत करता है फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाने को कहता है, मना करने पर महिला की हत्या कर देता है. साड़ी से गला दबाकर हत्या कर देता था. आरोपी ने 6 घटनाओं को कबूला है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के चंपावत से बड़ी खबर, वाहन हादसे का शिकार, 1 की मौत, 2 लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget