एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्रालय का स्टीकर और नीली बत्ती लगी कार में घूमता था फर्जी दारोगा, चालान काटकर वसूले रुपये

बरेली में पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है. फर्जी दारोगा नीली बत्ती वाली कार से लोगों के चालान काटता था.

बरेली. पुलिस ने ऐसे फर्जी दारोगा को धर दबोचा है जो नीली बत्ती और रक्षा मंत्रालय के स्टीकर वाली गाड़ी में हाइवे पर वाहनों की चेकिंग करता था. शातिर नटवरलाल की पहचान रिटायर्ड फौजी लाखन सिंह के रूप में हुई है. लाखन फर्जी दारोगा बनकर अपने गैंग के साथ चेकिंग के नाम पर जमकर वसूली करता था.  नीली बत्ती लगी कार से जब ये दारोगा चेकिंग करने निकलता था तो इस पर कोई शक नही कर पाता था कि ये फर्जी दारोगा है. फर्जी दारोगा ने अपनी कार पर रक्षा मंत्रालय और भारत सरकार भी लिखवा रखा था. पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. जांच में पता चला की कार चोरी की है. पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुट गई है.

वाहन चालकों, दुकानदारों से वसूले 500 रुपये
फर्जी दारोगा ने बिथरी चैनपुर थाना अंतर्गत रामगंगानगर पुलिस चौकी इलाके में 19 जून की सुबह 11 बजे डोहरा रोड पर वाहन चालकों और मास्क की चेकिंग शुरू की थी. कुछ दुकानदारों और लोगों से उसने 500-500 रुपये वसूल भी लिए. मामले का खुलासा तब हुआ जब फर्जी दारोगा की जांच में पकड़े कुछ लोगों ने सिफारिश के लिए पुलिसकर्मियों को फोन घुमाए.

तब जाकर पता चला कि किसी शख्स ने फर्जी दारोगा बन वसूली अभियान चलाया. मामला एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी रविन्द्र कुमार के संज्ञान में पहुंचा. अफसरों ने बिथरी चैनपुर एसएचओ मनोज कुमार त्यागी को निर्देश दिये कि फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर एक्शन लिया जाये. एसएचओ बिथरी चैनपुर मनोज कुमार त्यागी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखबिर के सहयोग से फर्जी दारोगा को धर दबोचा. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि ये फर्जी दारोगा का गैंग दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों में ऐसी घटनाएं कर चुका है.

चोरी की ब्रेजा कार बरामद
फर्जी दारोगा के पास से चोरी की ब्रेजा कार बरामद की गई है. बरेली के एसपी सिटी ने बताया कि रिटायर्ड फौजी लाखन सिंह पुत्र कुंवरजी जिला अलीगढ़ का मूल निवासी है. मौजूदा समय में ये नटवरलाल सनराइज पी-टू कॉलोनी में रह रहा है. लाखन सिंह को गिरफ्तार करने के साथ ही ब्रेजा कार कब्जे में ले ली गई है.

ये भी पढ़ें:

UP New DGP: यूपी को जल्द मिलेगा नया डीजीपी, रेस में ये तीन नाम चल रहे आगे

UP CM-Deputy CM Meet: अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया- आखिर आवास पर क्यों पहुंचे थे सीएम योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
लखनऊ: CRPF जवान की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम
लखनऊ: CRPF जवान की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम
'ये तो कॉकरोच लूट ले गए', राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'ये तो कॉकरोच लूट ले गए', राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget