एक्सप्लोरर

UP New DGP: यूपी को जल्द मिलेगा नया डीजीपी, रेस में ये तीन नाम चल रहे आगे

यूपी के मौजूदा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. वर्तमान डीजीपी के रिटायर होने से पहले नए डीजीपी को चुना जाना है.

लखनऊ. यूपी को अगले कुछ ही दिनों में नया डीजीपी मिलने जा रहा है. डीजीपी की रेस में कुछ नाम आगे भी चल रहे हैं. दरअसल, मौजूदा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में नए डीजीपी को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है.

नए डीजीपी को लेकर केंद्र सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है. इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह की शुरुआत में संघ लोक सेवा आयोग की बैठक संभव है. इस बैठक में नए डीजीपी के लिए तीन नाम फाइनल किए जाएंगे. यूपी के डीजीपी पद के लिए जो तीन नाम आगे चल रहे हैं उनमें नासिर कमाल, मुकुल गोयल और डॉ. आरपी सिंह का नाम शामिल है.

नासिर कमाल
1986 बैच के आईपीएस अधिकारी नासिर कमाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वर्तमान में वो डीजी एलएनजेएन, एनआईसीएफएस के पद पर तैनात हैं. 

मुकुल गोयल
1986 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल डीजीपी पद के लिए दूसरी पसंद हो सकते हैं. मुकुल गोयल भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में एडीजी बीएसएफ के पद पर तैनात हैं. इनका रिटायरमेंट फरवरी 2024 में है. मुकुल गोयल सपा सरकार में एडीजी कानून व्यवस्था रहे हैं. उनके डीजीपी बनने में यही सबसे बड़ा ड्रॉ बैक हो सकता है. हालांकि, मुकुल गोयल के लिए जोरदार लॉबिंग भी हो रही है.

डॉ. आरपी सिंह
डॉ. आरपी सिंह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अभी ये डीजी ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) और एसआईटी के पद पर तैनात हैं. आरपी सिंह को सरकार का विश्वासपात्र माना जाता है. आरपी सिंह ने बीते 2 साल के दौरान पीएफ घोटाला, बाइक बोट घोटाला, सहकारिता भर्ती घोटाला और मदरसों में फर्जीवाड़े के तमाम खुलासे किए हैं. उनका रिटायरमेंट फरवरी 2023 को है.

यूपीएससी को भेजी गई लिस्ट
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने चुने गए आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट यूपीएससी को भेज दी है. अब यूपीएससी की कमेटी इस लिस्ट में शामिल सभी अधिकारियों के नामों पर मंथन करेगी. इस कमेटी में भारत सरकार के गृह सचिव भी शामिल होते हैं. कमेटी अधिकारियों की लिस्ट से तीन नाम फाइनल करेगी और राज्य सरकार को भेजेगी. फिर इसमें से नए डीजीपी के लिए एक अधिकारी का नाम चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें:

यूपी: संजय निषाद ने की बड़ी मांग, विधानसभा चुनाव में बीजेपी बनाए डिप्टी सीएम का चेहरा

यूपी के इन 16 जिलों में बाढ़ का खतरा, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
Rampur Road Accident: रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget