एक्सप्लोरर

Bareilly News: प्रदर्शनकारियों में शामिल एक साल की बच्ची ने तोड़ा दम, सर्दी लगने से हो गया था निमोनिया

UP News: आनन फानन में अधिकारी धरना दे रहे ग्रामीणों के पास पहुंच गए. उन्होंने मांग को शासन के पास ले जाने का आश्वासन दिया. आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी.

Bareilly News: अदम गोंडवी का ये शेर "तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है" बरेली के परसाखेड़ा गौटिया में सच साबित होता दिखाई दे रहा है. आजादी के 76 वर्षों बाद भी गांव की सड़क नहीं बनी. मांग के लिए लोगों को सर्दी में नगर निगम गेट पर धरना देना पड़ा. रात में खुले आसमान के नीचे बैठने की वजह से परिवार की बच्ची को सर्दी लग गई. ठंग में एक साल की बच्ची बीमार पड़ गई. बच्ची को घर वाले डॉक्टर के पास ले गए. इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया. बच्ची की मौत से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया.

आजादी के बाद अब तक गांव की नहीं बनी सड़क 

आनन फानन अधिकारियों ने धरना दे रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया. मांग को शासन के पास ले जाने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया. परसाखेड़ा गौटिया निवासी हरीश चंद्र पत्नी और एक साल की बेटी समेत शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के साथ नगर निगम गेट पर धरना देने गए थे. धरनास्थल पर रात में बेटी की तबियत बिगड़ गई. सुबह में पिता मासूम को लेकर गांव आ गए. गांव आने के बाद उन्होंने बीमार बच्ची को दिखाया. डॉक्टर ने बताया कि सर्दी लगने की वजह से बच्ची को निमोनिया हो गया है.

ग्रामीणों के साथ परिवार धरना देने को हुआ मजबूर

बच्ची को अच्छे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई. कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया. बेटी विद्या की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. आजादी के बाद से आज तक कई चुनाव हो चुके हैं. लेकिन विकास की गाड़ी परसाखेड़ा गौटिया गांव में अभी तक नहीं पहुंच सकी. लोगों का कहना है कि गांव से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है. ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक क्रॉस करना पड़ता है.

सर्दी लगने से एक साल की बच्ची को हुआ निमोनिया

76 वर्षों के दौरान पटरी क्रॉस करते हुए 20 से अधिक ग्रामीण ट्रेन की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं. नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स का कहना है कि परसाखेड़ा की रोड के लिए शासन को पत्र लिखा गया था. शासन से सशर्त आदेश में वित्तीय स्थिति को देखते हुए आगे काम करने की सलाह दी गई थी. प्रक्रिया शुरू करने के दौरान गांव से सौ-डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर रिंग रोड गुजरने की जानकारी मिली.

मौत के बाद अधिकारियों ने लोगों को दिया आश्वासन

समीक्षा करने पर पता चला कि गांव की सर्विसलेन जा रही है. सर्विसलेन पर सरकारी रास्ता पहले से बना हुआ है. उन्होंने बताया कि एक व्यवस्था होने के बाद डुप्लीकेट रास्ता बनाना सरकारी धन की बर्बादी होगी. उन्होंने बताया कि धरना दे रहे ग्रामीणों को समझाया गया है. रिंग रोड का काम तेजी से शुरू हो रहा है. दोबारा से गांव को जोड़ने के लिए नई जमीन खरीदना सही नहीं होगा. 

Mahadev Betting App: नोएडा में महादेव बुक ऐप केस का जालसाज गिरफ्तार, 400 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget