एक्सप्लोरर

Bareilly News: किसानों के बजाय बिचौलियों से खरीदा जा रहा था धान, कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने तुरंत लिया ये एक्शन

UP News: यूपीएसएस के केंद्र प्रभारी ने फर्जी मोबाइल नंबर डालकर नौ किसानों से 560 क्विंटल धान खरीदी. जिसके बाद कमिश्नर ने फर्जीवाड़ा पाने पर तुरंत सेंटर इंचार्ज पर कार्रवाई के आदेश दिए.

Bareilly News: बरेली (Bareilly) में किसानों के बजाय बिचौलियों से खरीदी जा रही फर्जी धान खरीद का कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने भंडाफोड़ कर दिया है. दरअसल, मंगलवार दोपहर बाद नरियावल मंडी में लगे धान खरीद केंद्रों के निरीक्षण में कमिश्नर ने फर्जीवाड़ा पकड़ लिया. यूपीएसएस के केंद्र प्रभारी ने फर्जी मोबाइल नंबर डालकर नौ किसानों से 560 क्विंटल धान खरीदी. कमिश्नर ने मौके पर ही किसानों से मोबाइल नंबर पर बात कर पुष्टि की कोशिश की.

आठ मोबाइल नंबर में अहमद रजा खान, महेश पाल, रामपाल के मोबाइल नंबर पर इनकमिंग नहीं थी. एक किसान जसोदा देवी के मोबाइल पर कॉल की गई तो कॉल किसी पुरुष ने रिसीव किया. उसने धान बेचने से इनकार कर दिया. इस पर यूपीएसएस इस्माइलपुर नरियावल मंडी के केंद्र प्रभारी संकल्प कटियार के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में यूपीएसएस के क्षेत्रीय प्रबंधक ओमेंद्र कुमार की ओर से धोखाधड़ी, फर्जी किसानों के दस्तावेज तैयार करने और सरकारी धन का गबन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है. क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति इस्माइलपुर के सेंटर इंचार्ज संकल्प कटियार से किसानों की फर्जी खरीद के संबंध में जवाब तलब किया गया. जिस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद उन पर विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं.

कमिश्नर ने लिया तुरंत एक्शन
कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने नरियावल मंडी पर खाद्य विभाग के प्रभारी मंजीत सिंह से 344 क्विंटल धान के संबंध में सत्यापन कराया. सत्यापन में सभी किसानों के धान खरीदे जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्होंने खाद्य विभाग के दूसरे खरीद केंद्र की प्रभारी सुषमा से जानकारी की. सुषमा ने कहा कि 625 बोरी धान ट्रक में लोड कराया गया है. ट्रक सरकारी धान लेकर बीएल एग्रो फूड नवाबगंज जा रहा है. इस पर कमिश्नर ने अपने सामने ही ट्रक को रुकवा कर उसकी गिनती कराई. ट्रक में 500 बोरी धान निकला जबकि सेंटर इंचार्ज ने 625 बोरा धान लोड होने की बात कही थी.125 बोरा धान कम होने पर ठेकेदार श्री श्याम लॉजिस्टिक हैंडलिंग का ठेका तत्काल निरस्त कर दिया गया. उनकी फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. 

कमिश्नर ने दिए ये निर्देश
इसके अलावा केंद्र प्रभारी सुषमा को धान खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. उनको सरकारी खरीद से हटा दिया गया है. यूपीएसएस के दो सेंटर को बंद कर दिया गया है. सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों से संपर्क कर वास्तविक धान की खरीद करें और लक्ष्य को पूरा कराएं. सरकारी खरीद केंद्रों में फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कमिश्नर ने सख्त नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर और बदायूं में तीनों संस्थाओं द्वारा की गई खरीद के संबंध में सत्यापन रिपोर्ट दें.

वहीं धान उतार में हो रही देरी और डाला वसूली की शिकायतों को लेकर कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिला खरीद अधिकारी एडीएम से कहा है कि वह ललौरी खेड़ा गोदाम का निरीक्षण करें.धान उतार, डाला वसूली की जो समस्याएं आ रही हैं उनका समाधान कराएं.लापरवाही, भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निरीक्षण के समय सचिन कुमार, सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी, बरेली मण्डल, कमलेश पाण्डेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी ओमेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसएस अनिल कुमार मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:-

Ghaziabad: 11 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, बुलंदशहर में फेंका शव, मांग रहे थे 30 लाख फिरौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget