एक्सप्लोरर

Bareilly News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी, बोले- हम दिलों को जोड़ेंगे

सून्नी-सूफ़ी बरेलवी विचार के प्रचारक और मुस्लिम स्कॉलर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

Bareilly Aala Hazrat Dargah: बरेली के आला हज़रत के 104वें उर्से रिज़वी के उपलक्ष्य में सुन्नी-सूफ़ी बरेलवी मुसलमानों को एक अख़िल भारतीय स्तर की मुस्लिम जमात को सौगात मिली है. नबीरे आला हज़रत मौलाना मन्नान रज़ा ख़ान-मन्नानी मियां के आवास स्थित नूरी मरकज़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसके गठन का ऐलान किया गया है. ये संगठन मुसलमान समाज के बीच धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और सियासी जागरुकता आदि क्षेत्रों में काम करेगा.

सून्नी-सूफ़ी बरेलवी विचार के प्रचारक और मुस्लिम स्कॉलर मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. मौलाना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, आज मुसलमानों के हालात सामने हैं. उनके अधिकारों को लेकर आवाज़ उठाने की ज़रूरत है. सुरक्षा, सम्मान, संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित कराने के मक़सद से इसका गठन किया गया है. हम देशव्यापी मुहिम चलाकर बुद्धिजीवी, उलमा, क़ानूनविदों को जोड़ने की कोशिश करेंगे.

हम दिलों को जोड़ेंगे

मौलाना मन्नानी मियां ने कहा कि एक ज़िम्मेदार शहरी के तौर पर लोगों के दिलों को जोड़ना, हमारी ज़िम्मेदारी है. दिल तोड़ने का वक़्त ख़त्म हो रहा है, अब दिल जोड़ने की मुहिम चलेगी. 

दरअसल, मौलाना शहाबुद्दीन आला हज़रत के मिशन के प्रचारक हैं. समाज के बीच सक्रिय रहकर एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी ज़िम्मेवारी निभा रहे हैं, इसलिए उन्हें इस जमात के अध्यक्ष का ज़िम्मा सौंपा गया है.

Sant Kabir Nagar News:रहस्यमय हालत में झोपड़ी में लगी आग, नानी और नातिन की मौत, एक युवती की हालत गंभीर

राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी गठित होगी

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात, आला हज़रत के उर्स के बाद राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कार्यकारिणी गठित करेगी. मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी ने कहा कि, इसको लेकर पहले से ही तमाम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की जा चुकी हैं. हमारी कोशिश है कि समाज और इंसानियत के लिए काम करने के ख़्वाहिशमंद लोगों को जमात से जोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि आला हज़रत ने हमेशा मुहब्बत का पैग़ाम दिया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात उनके उसी पैग़ाम को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ज़िम्मेदारी के साथ काम करेगी। हम समाज के सबसे कमज़ोर लोगों, पीड़ित, ज़रूरतमंदों के बीच जाएंगे, और उन्हें दुख-तकलीफ़ को बांटेंगे. आज मुश्किल ये हो चुकी है कि एक ऐसे बड़े वर्ग को उपेक्षित छोड़ दिया गया है. उनके सिर पर कोई हाथ रखने वाला नहीं है. आला हज़रत के तमाम बुजुर्ग हमेशा ऐसे कमज़ोर लोगों के बीच रहते थे.


मौलाना ने कहा कि हमारी ख़ुशनसीबी है कि आला हज़रत के उर्स के मौक़े पर हमे एक जमात के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिली है. ये बड़ा काम है और इस पर खरा उतरना चुनौती भी है. लेकिन उम्मीद है कि आला हज़रत ने शिक्षा, इश्क़ और इंसानियत का जो परचम उठाया था, हमारा समाज उसे आगे बढ़ाता रहेगा. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात हर एतबार से मुस्लिम समाज की सुरक्षा, सम्मान, संवैधानिक अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और क़ानूनी सहायता के लिए काम करेगी.

ये भी पढ़ें

NOIDA News: नोएडा की एक सोसाइटी में पिछले चार दिन से अंधरे में रह रहे हैं 100 परिवार, इतने करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget