एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कानपुर में व्यापारियों को साधने के लिए बीजेपी का मेगा प्लान, 8 जनवरी को कार्यक्रम, जानिए मंत्री के अखिलेश पर आरोप

उत्तर प्रदेश सरकार कानपुर में 8 जनवरी को व्यापारियो को लेकर होने जा रहे आगाज 2022 कार्यक्रम करने जा रही है. जिसको लेकर आज उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी व्यापारियों से मिलने बरेली पहुंचे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में व्यापारियों का भी काफी महत्व है और एक बड़ा वोट बैंक व्यापारियों का है. प्रधानमंत्री से लेकर सभी पार्टियो के नेता इन्हें साधने में लगे है.  उत्तर प्रदेश सरकार कानपुर में 8 जनवरी को व्यापारियो को लेकर होने जा रहे आगाज 2022 कार्यक्रम करने जा रही है. जिसको लेकर आज उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी व्यापारियों से मिलने बरेली पहुंचे. उन्होंने मंडल भर के व्यापारियों से कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी इस कार्यक्रम में शामिल हों. व्यापार को कैसे रफ्तार मिले उसपर इस कार्यक्रम में मंथन होगा. इस कार्यक्रम में रेहड़ी, पटरी वाले से लेकर हर तरह के व्यापारी मौजूद रहेंगे.

कैबिनेट मंत्री नंदी ने क्या कहा
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी करना, दंगा करना, दंगाई अपना अधिकार मानते थे. उनको सरकार का संरक्षण प्राप्त था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रदेश को गुंडो और माफियाओं से मुक्त करने का काम किया. गुंडे जेल चले गए या प्रदेश छोड़कर चले गए या फिर बहुत दूर चले गए जहां से उनका आना असंभव है.आज प्रदेश गुंडो, माफियाओं से मुक्त है. प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है. उन्होंने कहा कि इससे व्यापार खूब तरक्की कर रहा है और फल-फूल रहा है. व्यापार को और तेज तरक्की कैसे मिले उसे लेकर 8 जनवरी को कानपुर में एक बड़ा कार्यक्रम है. उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट, हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. आज भारत में उत्तर प्रदेश  व्यापार के लिए सबसे अच्छा राज्य है. 2022 में व्यापारी हमारे साथ है. प्रदेश की जनता ने सपा, बसपा और कांग्रेस को नकार दिया है. समाजवादी पार्टी समाप्त होने की ओर है.

अखिलेश ने वीडियोगेम खेलने में 5 साल निकाले
नंदी ने कहा कि, अखिलेश यादव बचकानी हरकत और बचकानी बातें करते हैं. ये जग जाहिर है. एक जोक के माध्यम से कैबिनेट मंत्री नंदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी से पूछा जाए कि बहुत चालाक बेटा कौन तो मुलायम सिंह से जाकर पूछें. मूर्ख बेटा हो तो उसके बारे में सोनिया गांधी से जाकर के पूछें.अखिलेश यादव जी को तो कुछ पता नहीं है. वो तो अपने पिता जी की गद्दी पर आकर बैठ गए. उन्होंने तो कुछ किया नहीं. फेसबुक ट्विटर और वीडियोगेम खेलने में 5 साल निकाल दिए. मुस्लिम समाज का वोट कैसे मिल जाये उसके लिए ओसामा बिन लादेन का नाम लेंगे तो कभी जिन्ना को आदर्श बताते है.

राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दे- नंदी
लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का विरोध करना है. जनता ने इनको नकार दिया है. अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिये ये लोग अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भगवान इनको सद्बुद्धि दें. राहुल और अखिलेश यादव को कोई लिखकर दे देता है. वे अपना दिमाग नहीं लगाते हैं.

सपा बसपा कांग्रेस पर ये भी आरोप लगाया
नंदी ने कहा कि ये सपा की झूठ फरेब वाली सरकार नहीं है. ये कांग्रेस की वादों वाली सरकार नहीं है. न ये बसपा की सरकार है जिसे केवल रुपयों से मतलब है कि तिजोरी कैसे भरी जाए. सपा की सरकार में यादवो को भी नहीं छोड़ा गया. उनसे भी 10 लाख रुपये लेकर नौकरी दी गई. बसपा में दलितों को भी पैसे देकर नौकरी दी गई. हमारी सरकार में सभी जाति-धर्म के लोगो को बिना किसी रिश्वत के नौकरी दी गई. नंदी ने कहा कि बरेली से जल्द ही प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर के लिए उड़ान शुरू हो इसके लिए सभी एयरलाइन कंपनियो से बात चल रही है. गौरतलब है कि बरेली से अभी दिल्ली, मुम्बई और बैंगलुरु के लिए रोजाना फ्लाइट चल रही है. 

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: सपा-RLD के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा? जयंत चौधरी ने दिया जवाब

UP Election 2022: राजीव राय पर आईटी रेड असर, पूर्वांचल की राजनीति में शुरु हुआ विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget