एक्सप्लोरर

Bareilly: शादी समारोह में कर रहे थे डांस, मामूली विवाद में सिर पर मारा बोतल, 11 साल के लड़के की मौत

UP Crime News: एसएसपी ने कहा कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जो घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से भाग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Bareilly News: बरेली (Bareilly) में शादी समारोह के दौरान संगीत पर नृत्य कर रहे एक किशोर ने अपने हम उम्र 11 साल के लड़के पर कांच की बोतल से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बरेली में नवाबगंज थाना क्षेत्र के रत्नानद पुर गांव में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान संगीत पर नृत्य करते समय दोनों किशोरों के बीच विवाद हुआ और उनमें से एक ने दूसरे पर सॉस की बोतल से हमला कर दिया. उनके अनुसार घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.

एसएसपी ने कहा कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जो घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से भाग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

भीसण हादसे में तीन की मौत
वहीं दूसरी तरफ बरेली जिला मुख्यालय के कैंट इलाके में शुक्रवार को किसी अज्ञात वाहन की टक्‍कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि विशाल नामक युवक बरेली कैंट क्षेत्र के युगवीणा शादी लॉन में अपने चचेरे भाई दीपक की शादी में शामिल होने के बाद शुक्रवार सुबह एक दोस्त को सेटेलाइट बस अड्डे पर छोड़ने जा रहा था, तभी अचानक बरेली क्लब के पास अज्ञात वाहन ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी.

UP Politics: अब्बास अंसारी की पत्नी गिरफ्तार, FIR दर्ज, प्रयागराज के DG जेल करेंगे जांच, जानिए- क्या है मामला?

पुलिस ने बताया कि कार में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है. उसके अनुसार कार की हालत देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बड़े वाहन ने उसमें टक्कर मारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
'इस जन्म में तो...', सपा के बागी राकेश प्रताप से बिगड़े संबंधों पर बोले BJP नेता
'इस जन्म में तो...', सपा के बागी राकेश प्रताप से बिगड़े संबंधों पर बोले BJP नेता
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget