एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में ब्यूटीशियन महिला के साथ लव जिहाद का गंदा खेल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

Bareilly Love Jihad: पीड़ित ब्यूटीशियन का कहना है की किसी आबिद और उसका पूरा परिवार उसके साथ मारपीट करता था और उसे कैद करके रखता था. किसी तरह से वो उन लोगो के चंगुल से छूटकर सुभाषनगर थाने पहुंची.

Bareilly Beautician Women Religious Conversion: उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद की शिकार हुई ब्यूटीशियन के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी गईं. उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, हलाला किया गया और गाय का मीट खिलाया गया. किसी तरह हैवानों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची युवती ने आरोपी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

बरेली की रहने वाली ब्यूटीशियन का आरोप है की वो अपना ब्यूटी पार्लर चलाती है, जहां पर एक युवक हाथ में कलावा बांधकर और माथे पर तिलक लगाकर आता था. उसने महिला के साथ दोस्ती की और अपना नाम अंकित बताया. शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली. जिसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा. उसने युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया और फिर अपने पिता के साथ हलाला कराने के बाद उसके साथ निकाह किया. इतना ही नहीं उसे गाय का मीट भी जबरदस्ती खिलाया गया.

पीड़ित ब्यूटीशियन का कहना है की किसी आबिद और उसका पूरा परिवार उसके साथ मारपीट करता था और उसे कैद करके रखता था. किसी तरह से वो उन लोगो के चंगुल से छूटकर सुभाषनगर थाने पहुंची जहां उसने आबिद और उसके परिवार वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया की महिला की तहरीर पर सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पीड़ित ब्यूटीशियन का कहना है कि मैं वहां पर पार्लर चला रही थी, मुझे तो कुछ पता ही नहीं था, वो आता था उसने मेरा फोन नंबर किसी से ले लिया था, ये मुझे फोन भी करता था और आता जाता भी था. इसने मेरे साथ पार्लर में जबरदस्ती की थी, मुझे पकड़ लिया था, उसने मुझे अपना नाम बबलू बताया था, लेकिन अब जाकर मुझे पता चला है कि वो मुस्लिम है, उसका नाम आबिद है. उसने पार्लर में मेरे साथ कई बार गंदी हरकत की, मेरे फोटो भी खींचे और वीडियो भी बना ली थी, मुझे ब्लैकमेल करता था कहता था कि अगर किसी से कहेगी तो तुझे जान से मार दूंगा. वीडियो की धमकी देते हुए वो मुझे अपने घर पर भी लेकर गया, जब वो मुझे अपने घर पर लेकर गया तब मुझे पता चला कf ये लोग मुस्लिम हैं. घर पर जाकर उसकी भाभी और मां ने कहा कि इसका धर्म परिवर्तन कराओ उसके बाद इन लोगों ने मेरा धर्म परिवर्तन भी करवाया, वो लोग मुझे गाय का मांस मार मारकर खिलाते थे. मेरे साथ इन सभी ने बहुत जुल्म किए, मेरे निकाह भी कराया गया, उसके बाद इसने कहा कि धर्मपरिवर्तन के बाद में जब तक हमारे धर्म में तुम हलाला नहीं करती हो तब तक हमे पति पत्नी की संबंध नहीं रख सकते, तो इसके पिता ने साथ गलत काम किया. इसके पति का नाम मोहम्मद रजा है. फिर इसने मुझे यहां रामचंद्र पुरम कॉलोनी में रखा था, मैं यही गुजारिश करना चाहूंगी कि इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और मुझे इंसाफ मिले.

वहीं एसपी सिटी राहुल भाटी ने मीडिया से बातचीत में बताया की सुभाष नगर थाने में इस प्रकार की तहरीर प्राप्त हुई है, इसमें संज्ञान लेते हुए थाना सुभाष नगर में सुसंगत धाराओं सहित उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह का बचाव कर योगी के मंत्री का विवादित बयान, किसान यूनियन को बताया देशद्रोही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget