एक्सप्लोरर

Bareilly News: 25 हजार रुपए लेकर करते थे भ्रूण लिंग की टेस्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन के दौरान हॉस्पिटल की खुली पोल

Bareilly Hospital: एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कोपल हॉस्पिटल में स्टिंग ऑपरेशन कर भ्रूण लिंग की जांच का खुलासा किया है. इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Bareilly News: केंद्र से बरेली (Bareilly) आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर भ्रूण लिंग की जांच करने वाले हॉस्पिटल का बड़ा खुलासा किया है. केंद्र की टीम हरियाणा से एक महिला को अपने साथ लेकर आई और उसके बाद उसके भ्रूण लिंग की जांच करवाई गई, जिसके बाद टीम ने रंगे हाथों कोपल हॉस्पिटल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ को धर दबोचा. इस मामले में गंभीर धाराओं में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

25 हजार रुपए लेकर भ्रूण में पलने वाले बच्चे के लिंग के बारे में जानकारी देने वाले इस अस्पताल का खुलासा हो गया है. भ्रूण लिंग की जांच भले ही दंडनीय अपराध है. इसको लेकर सख्त कानून भी बना हुआ है, लेकिन उसके बावजूद चंद पैसों के लालच में कुछ हॉस्पिटलों में गर्भ की जांच चोरी छिपे की जाती है. बरेली के कोपल हॉस्पिटल में लंबे अरसे से भ्रूण लिंग की जांच हो रही थी. जिसके बाद हरियाणा से आई केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई एक टीम ने कोपल हॉस्पिटल में छापेमारी की. बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड पर स्थित कोपल हॉस्पिटल बरेली का नामचीन हॉस्पिटल है, जहां पर भ्रूण लिंग की जांच की जाती है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर किया खुलासा
बरेली के सीएमओ डॉक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा से बरेली के कोपल हॉस्पिटल में केंद्र सरकार द्वारा गठित एक टीम पहुंची थी. टीम ने वहां पर स्टिंग ऑपरेशन किया और भ्रूण लिंग की जांच का बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बरेली से भी स्वास्थ्य विभाग की टीम भी केंद्र की टीम के सहयोग के लिए पहुंची थी. सीएमओ डॉक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि कोपल हॉस्पिटल के डॉक्टर 25 हजार रुपए लेकर भ्रूण लिंग की जांच करते थे, जो कि अपराध है. सीएमओ डॉ बलबीर सिंह ने बताया कि बरेली में आगे भी इस तरीके की स्टिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे. 

इस मामले में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कोपल हॉस्पिटल में केंद्र की एक टीम आई थी. जिसने वहां पर स्टिंग ऑपरेशन कर भ्रूण लिंग की जांच का खुलासा किया है. इस मामले में अस्पताल के मालिक डॉक्टर उनकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया की टीम के सहयोग के लिए बरेली से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी. वही कोपल हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: बायकॉट बॉलीवुड पर CM योगी का तीखा जवाब, फिल्म के डायरेक्टर्स को भी दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget