एक्सप्लोरर

Bareilly Kanwar Yatra: बरेली में कांवड़ियों पर पथराव के लिए सपा नेता सहित दो साजिशकर्ता गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Bareilly Kanwar Yatra News: पुलिस ने बताया कि घटना से नाराज कांवड़ियों ने कांवड़ रखकर काफी देर तक रास्ता जाम रखा. बाद में प्रशासन और स्थानीय संगठनों के नेताओं के समझाने-बुझाने पर वे रवाना हुए.

Bareilly News: बरेली में कांवड़ियों पर हुए पथराव के साजिशकर्ता सपा नेता पूर्व पार्षद उस्मान अली और साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है. मेडिकल के बाद कोर्ट में दोनों को पेश किया गया और दोनों आरोपियों को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा की है, जहां पर कांवड़ियों पर शाह नूरी मस्जिद और घरों से पथराव हुआ था. 

बता दें कि बरेली जिले में बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार को गंगाजल लेने के लिए बदायूं के कछला जा रहे कांवड़ियों पर कथित तौर पर पथराव किया गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में करीब 12 कांवड़िये मामूली रूप से घायल हुए हैं लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

पुलिस ने बताया कि घटना से नाराज कांवड़ियों ने कांवड़ रखकर काफी देर तक रास्ता जाम रखा. बाद में प्रशासन और स्थानीय संगठनों के नेताओं के समझाने-बुझाने पर वे अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र में अपराह्न करीब तीन बजे गंगाजल लेने के लिए बदायूं के कछला जा रहे कांवड़ियों का एक समूह निकल रहा था. रास्ते में दूसरे समुदाय के एक धार्मिक स्थल के पास गुजरने के दौरान कुछ फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ.

चौधरी ने बताया कि कांवड़ियों के कुछ दूर आगे बढ़ने पर कुछ लोगों ने उन पर पत्थर फेंके. उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच में पाया गया है कि पथराव दोनों ओर से हुआ. चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जिनके विरूद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात में कम से कम 12 लोग चोटिल हुए हैं.

Ghaziabad News: झारखंड के दो शातिर तस्करों को गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.25 करोड़ की अफीम बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget