एक्सप्लोरर

Bareilly Crime News: फीस जमा न करने पर स्कूल ने नहीं देने दी परीक्षा, छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bareilly News: इस मामले को लेकर एसपी सिटी राहुल भाटी (Rahul Bhati) का कहना है कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Bareilly Student Suicide: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली में एक 9वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में फीस जमा नहीं होने की वजह से स्कूल प्रबंधन ने उसे एग्जाम नहीं देने दिया जिस वजह से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली. आर्थिक तंगी से जूझ रहे ऑटो रिक्शा चालक की 14 साल की बेटी साक्षी सूरजमुखी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 9वीं क्लास में पढ़ती थी. 

छात्रा के पिता उसकी फीस जमा नहीं कर सके जिस वजह से स्कूल प्रबंधन ने उसे एग्जाम नहीं देने दिए. एग्जाम न देने के चलते छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मां-बाप, भाई सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है.

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी अशोक गंगवार टैंपो चलाते है. अशोक गंगवार का कहना है कि पिछले लंबे समय से उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं चल रही थी. जिस वजह से वो फीस जमा नहीं कर सके. उन्होंने बताया कि वो स्कूल भी गए थे और प्रिंसिपल से रिक्वेस्ट भी की थी कि बेटी को एग्जाम देने दे, वो जल्द ही रूपयों का इंतजाम करके फीस जमा कर देंगे, लेकिन स्कूल प्रबंधन नही माना और उसको पेपर नहीं देने दिया.

पिता अशोक गंगवार ने कहा कि आज बेटी का पेपर था. बेटी पेपर देने के लिए स्कूल जाने के लिए तैयार थी, लेकिन मैंने मना कर दिया कि बेटी तुम्हारी फीस जमा नहीं है इसलिए स्कूल प्रबंधन ने एग्जाम में बैठने से मना किया है. कुछ देर बाद उसने कमरे में फांसी लगा ली. वहीं इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP News: यूपी में छह पुलिसकर्मियों को हुई 24 घंटे की जेल की सजा, 19 साल पहले बीजेपी विधायक की पिटाई मामले में फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget