एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली गोली कांड मामले में BDA का एक्शन, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का बैंक्वेट हॉल सील

Bareilly News: बरेली में 22 जून प्लाट पर कब्जा करने को लेकर दो भूमाफिया पक्षों के बीच सरेआम गोलीबारी हुई थी. अब इस मामले में पूर्व बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

Bareilly Gangwar News: बरेली गोलीकांड मामला में पूर्व बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा के बैंकेट हॉल को आज शनिवार (29 जून) को बीडीए की टीम ने सील कर दिया है. इस दौरान 5 थानों की पुलिस, एक कंपनी पीएसी, 3 सर्किल के सीओ मौके पर मौजूद रहे.  आरोप है कि लक्ष्य रिजॉर्ट को बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था. 

करोड़ों की लागत से बने लक्ष्य रिजॉर्ट पर किसी भी वक्त बुलडोजर चल सकता है. लक्ष्य रिजॉर्ट के ध्वस्तीकरण का पहले ही हो आदेश हो चुका है. 22 जून को सरेआम हुई फायरिंग मामले में पूर्व बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

बरेली गोलीकांड में हो सकती है बीजेपी नेता की गिरफ्तारी 

पूर्व बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. पप्पू भरतौल को बीजेपी के बड़े नेताओं की शरण में जाने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली. बीडीए अब तक पप्पू भरतौल के करीबी राजीव राणा के एक होटल, घर और दफ्तर पर बुलडोजर चला चुका है. दो अन्य होटल कर चुका है सील, दोनो होटलों पर भी बुलडोजर चलेगा.
Bareilly News: बरेली गोली कांड मामले में BDA का एक्शन, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का बैंक्वेट हॉल सील

बरेली गोलीकांड के अन्य आरोपी आदित्य उपाध्याय के सांवरिया रिजॉर्ट पर कल शुक्रवार (28 जून) को बुलडोजर चला था. गोलीकांड में शामिल सभी के घर और व्यावसायिक भवनों पर भी बुलडोजर चलेगा. पुलिस अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.

प्लाट पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में हुई थी गोलीबारी 

बता दें कि बरेली में 22 जून सुबह-सुबह पीलीभीत बाईपास पर प्लाट पर कब्जा करने के लिए दो भमिफायाओं के बीच गोली कांड हुआ. जिसका मुख्य बिल्डर राजीव राणा है. आज उसने सरेंडर कर दिया है. राजीव राणा बीजेपी के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा का राइट हैंड है, जो गिरफ्तार हो चुका है और अब बीजेपी के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के बैंकेट हॉल को सील कर दिया गया है. 

बरेली गैगंवार के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली गैंगवार में दो पक्षों को बीच गोलीबार हुई थी. पहला पक्ष राजीव राणा का था तो वहीं दूसरा पक्ष आदित्य उपाध्याय का था. दोनों पक्षों से 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की गई थी. दूसरे पक्ष के आरोपी को पुलिस ने बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हमले का मुख्य आरोपी राजीव राणा फरार चल रहा था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजीव राणा को 27 जून को गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें: 'जय फिलिस्तीन का नारा लगा कर...', मौलाना काब रशीदी ने असदुद्दीन ओवैसी के लेकर क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget