एक्सप्लोरर

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी, बरेली में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी है। इसी कड़ी में बरेली में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर देवशरण। मुठभेड़ के दौरान देवशरण के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे धरदबोचा। उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

बरेली, एबीपी गंगा। बरेली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार 50 हजार के इनामी बदमाश देवशरण को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि यूपी में यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, हर दिन खाकी का कहर बदमाशों पर टूट रहा है। जब आधी रात को लोग चैन की नींद सो रहे थे, तो योगी की पुलिस सड़कों पर गस्त कर रही थी और बदमाशो की तलाश में लगी थी। ताकि हम और आप सुकून से सो सके। तभी बरेली शहर में आधी रात को गोलियों की तेज आवाज से इलाका दहल उठता है। दरअसल, उस वक्त पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय बना 50 हजार का इनामी गैंगस्टर देवशरण बरेली की क्राइम ब्रांच के निशाने पर था।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकते है। जिसके बाद आधी रात को पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी जाती है और फिर सुभाषनगर के सरदार नगर में एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग पुलिस को दिखते है। पुलिस जब बाइक सवार को रोकती है, तो वो उनपर फायरिंग करते है। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच भी गोली चलाती है और गोली देवशरण के पैर में लगती है। जिससे उसकी बाइक गिर जाती है और देवशरण भी घायल होकर सड़क पर गिर जाता है, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो जाता है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, देवशरण पर लूट, डकैती के कई मुकदमे दर्ज है और उसपर 50 हजार का इनाम यूपी पुलिस ने रखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश की पहचान 50000 के इनामी व गैंगस्टर और थाना फतेहगंज पश्चिमी लूट में वांछित देवशरण के रूप में हुई है। बदमाश देवशरण मुरादाबाद के मंगूपुरा थाना बिलारी का निवासी है। उसपर थाना फतेहगंज पश्चिमी व मीरगंज समेत अन्य जनपदों में लूट व डकैती के कई मुकदमें दर्ज है।

14 जुलाई, 2019 को जिला रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में अभियुक्त देवशरण द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक लूट की घटना को अंजाम देना भी प्रकाश में आया है। पुलिस को काफी लंबे समय से इसकी तलाश थी। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को बदमाश के पास से एक तमंचा, 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 सैंमसंग का मोबाइल बरामद हुआ। बदमाश के संबंध में थाना सुभाषनगर पर मुख्य अपराध संख्या-400/19 धारा-307 पुलिस मुठभेड़ व 401/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget