एक्सप्लोरर

बरेली पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस का एक्शन तेज, कई फैक्ट्रियों में मारा छापा

Bareilly Cracker Factory Blast: सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास लाइसेंस नहीं था. उसके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था. बरेली में केवल 4 लोगों के पास पटाखा बेचने के लाइसेंस है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में कल (2 अक्तूबर) को हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. आज गुरुवार (3 अक्तूबर) को सीएफओ ने पुलिस के साथ में पटाखा फैक्ट्रियों में छापेमारी की. पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 2 मासूम बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं.

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में कल अवैध तरीके से एक मकान में पटाखे बनाते समय ब्लास्ट हो गया था. जिसमें 5 मकान जमींदोज हो गए थे और 6 लोगों की मौत हो गई थी. पटाखे फैक्ट्री में ब्लास्ट से बरेली से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियो को फौरन घटना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए.

दरअसल कल्याणपुर में जिस घर में पटाखे बनाए जा रहे थे वो उसके पास लाइसेंस नहीं था. नासिर शाह के पास केवल पटाखा बेचने का लाइसेंस था वो भी कुछ समय पहले निरस्त कर दिया गया था. नासिर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था और वो गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था. उसके बाद वो अपनी ससुराल कल्याणपुर में जाकर पटाखे बनाने लगा.

बरेली में केवल 4 लोगों के पास पटाखा बेचने के लाइसेंस

सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास लाइसेंस नहीं था. उसके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया बरेली में केवल 4 लोगों के पास पटाखा बेचने के लाइसेंस है. सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने सीओ हर्ष मोदी के साथ पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी की. उन्होंने बताया की सभी जगह पर छापेमारी की जा रही है और टाखा कारोबारी का कहना है की वो वर्षो से पटाखे बनाने का काम करते है.

7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज 

इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया की कल जो ब्लास्ट हुआ था उसमे अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस मामले में बीएनएस की गंभीर धाराओं में 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. 4 टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है और कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

Uttarakhand पुलिस विभाग में बड़े बदलाव के संकेत, कौन होगा प्रदेश का नया DGP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget