एक्सप्लोरर

बरेली: चाइनीज मांझे पर बैन की मांग को ले कर बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लिखा सीएम योगी को पत्र

चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से लगातार हो रहे हादसों के बाद अब उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

बरेली पतंग मांझे के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. बरेली के मांझे के चाहने वाले हर जगह मिल जायेंगे लेकिन कुछ लोगों ने इस मांझे की धार को कम करने का काम किया है.

बरेली में इन दिनों चाइनीज मांझे से कई लोग घायल हुए है जिसके बाद अब पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और ड्रोन कैमरे से पतंग उड़ाने वालों पर नजर रखी जा रही है. वहीं जान लेवा होते चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के लिए बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वालो की खैर नहीं

बरेली पुलिस सख्ती से चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्यवाई करने में जुट गई है. पुलिस ड्रोन कैमरे से पतंग उड़ाने वालों की निगरानी कर रही है और फिर उनके घरों में छापा मारकर कानूनी कार्यवाई कर रही है. पुलिस अब तक 50 से अधिक पतंग उड़ाने वालों के चालान कर चुकी है. इसके अलावा लाखों रुपये का बारादरी और किला इलाके में चाइनीज मांझा पकड़ा जा चुका है.

अब तक 5 लोग चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि चाइनीज मांझे को बेचने वाले और चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगीं.

चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें

दरअसल 15 अगस्त के दिन दो लोग शाहमतगंज फ्लाईओवर पर स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए जा रहे थे तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई. उनकी गर्दन पर काफी गहरा जख्म हो गया. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने मोर्चा संभालते हुए ड्रोन कैमरे से निगरानी की है और शहर वासियों से अपील की है कि वो अपने बच्चों को समझाये की वो चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें. अगर कोई भी चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी.

वहीं लगातार हो रहे हादसों के बाद बरेली के आंवला लोकसभा से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने संज्ञान लिया है और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उनका कहना है वो इसके लिए अधिकारियों से भी बात करेंगे. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर बरेली में पतंगे बहुत ज्यादा उड़ाई जाती है और ऐसे में हादसे और ज्यादा बढ़ने का खतरा है. 

यह भी पढ़ें.

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान सरकार के पैसे फ्रीज करने के बाद अब अमेरिका ने तालिबान को दिया एक और झटका

स्वतंत्रता दिवस पर अफगानिस्तान का झंडा लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, तालिबान की गोलीबारी में कईयों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget