एक्सप्लोरर

बरेली में बारावफात जुलूस को लेकर आमने-सामने आए दो समुदाय, रास्ता रोकने पर पूरी रात हुआ हंगामा

Barawafat Procession: बरेली में हुए इस हंगामे को लेकर एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में पिछले सालो में विवाद की स्थिति बनी थी जिसका निस्तारण कर दिया गया था.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बीती रात 15 सितंबर (रविवार) को दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए. जिसके बाद रात भर हंगामा रहा. वहीं पुलिस को रात भर मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद मामला सुबह जाकर सुलझ सका. बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में बारावफात के जुलूस को निकाला जा रहा था, तभी हिंदू समुदाय के लोगों ने जुलूस का विरोध कर दिया और जुलूस नहीं निकलने दिया.

वहीं जोगी नवादा में कुछ दिनों पहले सावन महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ नहीं निकलने दी थी. जिसके बाद अब हिंदू समुदाय के लोगों ने बारावफात के जुलूस को नहीं निकलने दिया. हिंदू समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इक्कठे हो गए और जुलूस के सामने आ गए. जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होने लगी. वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया, रात भर पुलिस दोनों समुदाय के बीच दीवार बनकर खड़ी रही.

पुलिस के सामने जमकर हुई नारेबाजी

पुलिस ने बारावफात के जुलूस को दूसरे रास्ते से निकालने के लिए कहा तो मुस्लिम समुदाय के लोग राजी नहीं हुए और जिस रस्ते का विरोध था उसी रास्ते पर जाने की जिद पर अड़ गए. दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होती रही और पुलिस दोनों समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास करती रही. पुलिस ने बड़ी ही समझदारी का परिचय देते हुए रात भर वार्ता का दौर जारी रखा और आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल ही गई. सुबह 6 बजे दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को चले गए.

मौर्या गली में आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग

इस मामले पर एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में पिछले सालो में विवाद की स्थिति बनी थी जिसका निस्तारण कर दिया गया था और दोनों पक्षों की सहमति से जुलूस भी निकाला जा रहा था. अब मौर्या गली में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे और वो अपनी-अपनी  बाते रख रहे थे और सुबह दोनों पक्ष अपने आप सड़क से हट गए.

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP शुरू करेगी सेवा पखवाड़ा, स्कूल-अस्पतालों में भी चलेगा स्वच्छता अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget