एक्सप्लोरर

Barabanki News: प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, युवक को तालाब में धक्का दिया, नहीं डूबा तो ऊपर से लाद दी ईंटें, हुई मौत

Barabanki News: पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक युवक के शव को तालाब से बरामद कर लिया है. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के कई लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में प्रेम प्रसंग की वजह से डेढ़ साल पुराना विवाद अचानक जानलेवा हो गया. बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक से मारपीट की और उसे तालाब में ढकेल दिया. यही नहीं उन्होंने युवक को तालाब में धक्का देकर उसके ऊपर कई ईंटें भी दीं, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई. इस वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिसके बाद तमाम आला अधिकारी, कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए.

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बरामद कर लिया है. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के कई लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. 

प्रेम प्रसंग मामले में हत्या

दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केवाड़ी गांव में 23 साल मोहम्मद जसीम का दूसरे पक्ष की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते दोनों पक्षों में करीब डेढ़ साल पहले काफी विवाद भी हुआ था. पीड़ित पक्ष के मुताबिक उसी विवाद का बदला लेने के लिए उन्होंने बेटे जसीम पर जानलेवा हमला बोल दिया. उन्होंने पहले उसे बुरी तरह मारा और फिर तालाब में धक्का दे दिया, इसके बाद उसके ऊपर कई ईंटे भी लाद दीं जिसकी वजह से वो युवक तालाब से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई. 

तालाब में डुबोकर ऊपर से डाली ईंटें

जानकारी के मुताबिक मृतक जसीम उसी तालाब के किनारे गुमटी रखकर दुकान चलाता था. मृतक की बहन ने कहा कि उसने घर की छत से देखा कि दूसरे पक्ष के लोग उसके भाई से मारपीट कर रहे हैं. मारपीट के बाद उन लोगों ने जसीम को तलाब में ढकेल दिया. बहन के मुताबिक जब वो उसे बचाने गई तो उन्होंने उसे भी जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित परिवार का कहना है कि वो अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देते थे और आज मौका देखकर उसे जान से मार डाला. 

मौके पर पहुंचे बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बरामद करवाया गया है. दोनों पक्षों में प्रेम प्रसंग की वजह से पुराना विवाद चल रहा था. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Mayawati Nephew Wedding: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी में इन नेताओं को न्योता नहीं, जानें- कौन होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget