एक्सप्लोरर

बाराबंकी: बीजेपी सांसद का बयान, बोले- सरकार को घेरने के लिए रेप और हत्या जैसे मुद्दों को उठाना ठीक नहीं

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सरकार को घेरने के लिए रेप और हत्या जैसे मुद्दों को उठाना उचित नहीं है.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की बीजेपी शासित योग सरकार पर लगातार कानून-व्यवस्था को न संभाल पाने के आरोप लग रहे हैं. बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने जो कुछ भी कहा वो काफी चौंकाने वाला है. सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार को घेरने के लिए रेप और हत्या जैसे मुद्दों को उठाना उचित नहीं है.

पीड़ित परिवार से की मुलाकात बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और जल्द से जल्द दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात भी कही. लेकिन, इस बीच उपेंद्र सिंह रावत ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के बहुत से तरीके हैं. विपक्ष सरकार को अस्थिर करने का पूरा प्रयास कर सकता है. लेकिन, रेप और हत्या जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरना और ये मुद्दे उठाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पड़ोसी के खेत में मिला था शव गौरतलब है कि, बाराबंकी के गांव में दलित किशोरी का शव पड़ोसी के खेत से बरामद हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी. अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि एक व्यक्ति ने बुधवार शाम थाने में शिकायत की थी कि लगभग चार बजे उसकी पुत्री धान काटने गई थी और देर शाम तक नहीं लौटी. खेत में उसका शव मिला. परिजनों के मुताबिक, लड़की के दोनो हाथ बंधे थे. चेहरे पर खरोंच के निशान थे और कपड़े भी गायब थे.

यह भी पढ़ें:

गोलीकांड पर बोले बलिया के विधायक, क्रिया की प्रतिक्रिया होती है, पहले आरोपी के परिजनों को पीटा गया

हाथरस पीड़िता बताकर शेयर की जा रही मृत महिला की फोटो, पति पहुंचा कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget