एक्सप्लोरर

Mathura News: धूमधाम से मनाया गया श्री ठाकुर बांके बिहारी लाल का प्राकट्योत्सव, जानिए- क्या रहा खास?

Banke Bihari Prakatya Diwas: वृंदावन में आज ठाकुर श्री बांके बिहारी के प्राकट्योत्सव की धूम रही. ठाकुर जी के प्राकट्योत्सव पर हजारों श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर दर्शन किए.

Banke Bihari Prakatya Diwas 2021: विश्व प्रसिद्ध वृंदावन में आज ठाकुर श्री बांके बिहारी के प्राकट्योत्सव की धूम रही. निधिवनराज मंदिर में सुबह पांच बजे वेद मंत्रोच्चारण और केलिमाल के सस्वर पदों के गायन के मध्य ठाकुर जी की प्राकट्य स्थली का महाभिषेक हुआ. श्री बांके बिहारी और निधिवनराज मंदिर में रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजावट की गई. दोनों मंदिरों की आभा देखते ही बन रही है. ठाकुर जी के प्राकट्योत्सव पर हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे. इसे लेकर पुख्ता तैयारियां की गई हैं. 

निधिवनराज मंदिर और ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ने बताया कि संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास ने अपनी भावमयी संगीत साधना के माध्यम से मार्ग शीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को ठाकुर बांके बिहारी महाराज का प्राकट्य किया था, तभी से इस दिन को भक्त समाज में बिहार पंचमी के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर ठाकुर जी पीत पोशाक धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं. निधि वन में सुबह से ही बधाई एवं भजन गायन शुरू हो जाता है.

निकाली गई शोभा यात्रा 

ठाकुर जी के प्राकट्योत्सव में प्राकट्य स्थली पर सुबह से ही बधाई गायन और भजन गायन शुरू हो गया. विरक्त संत हरिदासी भक्त परिकर के साथ सुबह लगभग 8 बजे चांदी के रथ में विराजमान होकर निधिवनराज मंदिर से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर तक बधाई शोभा यात्रा निकली. मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने बताया कि बिहार पंचमी के दिन ठाकुर जी के बाल रूप को पीत वस्त्र, शृंगार के लिए स्वर्ण आभूषण, विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्प, मेवा-युक्त हलवा-खीर और 56 भोग अर्पित किए जाते हैं. बिहार पंचमी के दिन श्रीबांकेबिहारी जी के प्राकट्य के साथ-साथ ही स्वामी हरिदास जी महाराज की बिहारी जी के प्रति अनन्य भक्ति को भी याद करने का दिन है.

ये भी पढ़ें :-

Kashi Vishwanath Corridor के लोकार्पण से पहले वाराणसी सजकर तैयार, जानें- लाइटिंग समेत क्या है खास

Uttarakhand Election: उत्तराखंड में TMC से अलग कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेगी NCP, जानिए शरद पवार ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget