एक्सप्लोरर

Banda Crime News: बांदा में ‘ऑनर किलिंग’, नाबालिग की हत्या कर पशुओं के बाड़े में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा

UP News: बांदा जिले की नरैनी कोतवाली की पुलिस ने एक 17 साल की लड़की की हत्या कर उसका शव पशु बाड़े में दफनाने के मामले में लड़की (मृतका) के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है.

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के बांदा(Banda) जिले की नरैनी(Naraini) कोतवाली की पुलिस ने एक 17 साल की लड़की की हत्या कर उसका शव पशु बाड़े में दफनाने के मामले में मृतका लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की है, जिसमें गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है. नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को शनिवार को बताया कि 'गुढ़ा कला(Gudha Kalan) गांव के मजरे बजरंग(Majre Bajrang) चौराहे में 17 साल की एक लड़की को उसके परिजनों ने पशु बाड़े में बुधवार को दफना दिया था. उन्होंने कहा कि लड़की का शव निकालकर शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाया गया और देर शाम मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई.

लड़की के शरीर पर था चोट का निशान

उन्होंने बताया कि 'पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए. सीओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत लड़की के पिता देशराज और उसके भाई धनंजय के खिलाफ झूठी शान के लिए हत्या करना (302) और उसके शव को चुपचाप दफनाने (201) का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की देर रात दोनों (पिता, पुत्र ) को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है.

हत्या के बाद लड़की का शव पशु बाड़े में दफनाया

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि देशराज ने अपनी बेटी को घर के पिछवाड़े बने एक पशु बाड़े में बुधवार को दफना दिया था, कुछ ग्रामीणों ने सूचित किया कि लड़की की हत्याकर उसका शव दफनाया गया है. इस आधार पर कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा थी और गांव में स्वजातीय लड़के से प्रेम करती थी, जिसकी वजह से उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद दफना दिया गया.

यह भी पढ़े-

Etah Crime News: फेसबुक से लोगों को निशाना बनाता था ये किडनी निकालने वाला गैंग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर की थी हत्या, अब पुलिस ने किया पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget