एक्सप्लोरर

Banda: चोरी करने आए बदमाशों ने पीछा करने पर व्यापारी पर चाकू से किए कई वार, इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा में चोरी करने आए बदमाशों का पीछा करने पर एक व्यापारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. व्यापारी पर चोरों ने घर से 500 मीटर दूर चाकू से हमला किया था.

UP News: बांदा (Banda) के बबेरू कस्बे में बदमाशों ने व्यापारी पर चाकू से हमला (Knife Attack) कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए. ये बदमाश व्यापारी के घर चोरी करने आए थे. परिजनों ने व्यापारी को बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद  पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

घर के बाहर 500 मीटर दूर किया हमला

पूरा मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ले का है. जहां के जितेंद्र गुप्ता नाम के एक किराना व्यापारी के घर में चोरी के इरादे से देर रात कुछ बदमाश घुसे थे. बदमाश जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे उसी दौरान जितेंद्र की नींद खुल गई और जैसे ही वह उनकी तरफ दौड़े बदमाश घर से कूदकर भागने लगे. जितेंद्र ने अपनी मोटरसाइकिल से बदमाशों का पीछा किया और लगभग 500 मीटर दूर जाकर बदमाशों से उसकी भिड़ंत हो गई और इसी दौरान बदमाशों ने जितेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. इसके बाद बदमाश फरार हो गए. जितेंद्र के छोटे भाई शोभित ने इस दौरान अपने बड़े भाई के मोबाइल पर फोन किया जो बदमाशों ने उठाया और शोभित को अभद्र गालियां देते हुए बताया कि हमने तुम्हारे भाई को मार दिया है.

शोभित ने बबेरू कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी.  सुबह पुलिस शोभित को लेकर जितेंद्र की तलाश में जुट गई और घर से लगभग 500 मीटर दूर नहर के किनारे जितेंद्र की बाइक बरामद हुई और उसी के नजदीक लहूलुहान हालत में जितेंद्र पड़ा था जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया. 

UP News : मदरसों के सर्वे पर रणनीति बनाने के लिए देवबंद में जुटे हैं यूपी के मदरसा संचालक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस अधिकारी ने दी यह जानकारी

 वहीं इस पूरे मामले में बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि बबेरू के गायत्री नगर में एक घटना हुई है जिसमें एक घर में चोर घुसा और घर से चोरी करके भागने लगा तभी घर के मालिक जितेंद्र गुप्ता ने उसे देख लिया और अपनी मोटरसाइकिल से भागते हुए चोर का पीछा किया और घर से लगभग 500 मीटर दूर चोर और जितेंद्र के बीच झड़प हुई जिसके बाद चोर ने जितेंद्र पर चाकू से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें -

UP News: मदरसों के सर्वेक्षण पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, कहा- अब तक सही हुआ है सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget