एक्सप्लोरर

NGT पहुंचा BHU में पेड़ों की कटाई का मामला, एक दशक में हुए वृक्षों के कटाव की जांच की मांग

UP News:  BHU पूर्व छात्र और अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने NGT दिल्ली में एक पिटीशन दायर किया है, याचिका में बीते एक दशक में वृक्षों के कटाव की संख्या और वृक्षों के कटाव की वजहों की जांच की मांग की गई.

Varanasi News: BHU अपने हरे भरे हरियाली युक्त वातावरण के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि परिसर में प्रवेश करते ही लोगों को एक खुशनुमा प्राकृतिक माहौल का अनुभव होता है. बीते दिनों काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षों के कटाव का मुद्दा काफी सुर्खियों में रहा है. इसी बीच छात्रों द्वारा इस मामले को लेकर खूब विरोध जताया गया था कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में काफी तेज गति से वृक्षों का कटाव हो रहा है, जिससे सीधे तौर पर विश्वविद्यालय परिसर का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है.

इस मामले कों लेकर BHU पूर्व छात्र और अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने NGT दिल्ली में एक पिटीशन दायर किया है, जिसमें बीते एक दशक में परिसर में हुए वृक्षों के कटाव की संख्या और वृक्षों के कटाव के प्रमुख वजह की जांच की मांग की गई है. इस मामले में अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि बीते एक दशक में जिस तरह से परिसर में वृक्षों का कटाव हुआ है वह हैरान करने वाला है. हम खुद वहां के छात्र रहे हैं और परिसर का शैक्षणिक माहौल व प्राकृतिक सुंदरता अन्य परिसर की तुलना में काफी अलग रहा है. यही वजह है कि अगर इसी तरह वर्षों का कटाव होता रहा तो इससे न केवल परिसर के वातावरण को नुकसान पहुंचेगा बल्कि उसकी धरोहर को भी यह नष्ट करने वाला साबित हो सकता है.

वृक्षों के कटाव पर छात्रों ने जताया विरोध
इसको लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र वैभव कुमार तिवारी का कहना है कि परिसर में वृक्षों का कटाव हुआ है, इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई ध्यान नहीं रहा. इतना ही नहीं अपनी इस हरकत को छुपाने के लिए पेड़ों को जानबूझकर सुखवाकर उसे काटने का प्रयास भी किया गया है. हालांकि इस विषय पर विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय की धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता का भली भांति ध्यान दिया जा रहा है और वृक्षों का अनावश्यक कटाव नहीं हो रहा है.

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: सर्किल रेट बढ़ने की खबर आते ही बैनामे की रजिस्ट्री में आई तेजी, सरकारी राजस्व हुआ दो गुना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget