एक्सप्लोरर

Prayagraj News: बाघम्बरी मठ में महंत नरेंद्र गिरि की श्रद्धांजलि सभा कल, बलवीर गिरि के अभिषेक की तैयारी

Mahant Narendra Giri की षोडसी कार्यक्रम कल होगा. इसके अलावा बलवीर गिरी को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर अभिषेक किया जाएगा.

Balveer Giri in Baghambri Math: अखाड़ा परिषद के दिवंगत अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की षोडसी कल प्रयागराज के बाघम्बरी मठ में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी. इस मौके पर महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर से हजारों की संख्या में संत महात्मा व अनुयायी जुटेंगे. षोडसी पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा के बाद महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी के तौर पर उनके शिष्य बलवीर गिरि का अभिषेक भी किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा. 

बलबीर गिरि का होगा अभिषेक

सबसे पहले महंत नरेंद्र गिरि की श्रद्धांजलि सभा होगी. इस मौके पर महंत नरेंद्र गिरि की पसंद की कई चीजें दान दी जाएंगी. षोडसी की पूजा और श्रद्धांजलि सभा के बाद दोपहर 12 बजे से बलबीर गिरि का अभिषेक होगा. इस मौके पर उन्हें महंत की पदवी दी जाएगी और चादर विधि रस्म के जरिए अखाड़ों के संत महात्मा उनकी ताजपोशी पर अपनी मुहर लगाएंगे. 

एक घंटे तक चलेगी चादर विधि की रस्म 

चादर विधि की रस्म भी तकरीबन एक घंटे तक चलेगी. इसके बाद दोपहर एक बजे से भंडारा शुरू होगा, जो देर शाम तक चलेगा. षोडसी की पूजा- श्रद्धांजलि सभा और महंतई की चादरविधि के लिए सिर्फ चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया है, जबकि भंडारे में तकरीबन दस हज़ार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

मठ में की गई हैं खास तैयारी 

षोडसी और चादर विधि की रस्म के लिए मठ में खास तैयारियां की गई है. पूरे मठ को खूबसूरती से सजाया गया है. मेहमानों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है. सजावट के लिए बनारस और कोलकाता से फूल मंगाए गए हैं. भंडारे में वैसे तो तमाम तरह के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन महंत नरेंद्र गिरि की पसंद की मटर पनीर की सब्जी और खीर खास तौर पर तैयार की गई है. कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. षोडसी की पूजा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की चर्चाएं थी, लेकिन अभी तक उनका कोई कार्यक्रम नहीं आया है. संभावना जताई जा रही है कि कल लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होने की वजह से सीएम योगी कल प्रयागराज नहीं आएंगे.

ये भी पढ़ें.

Jaunpur School: पेड़ पर चढ़कर शिक्षक पहुंचते हैं स्कूल, पढ़ें हैरान करने वाली खबर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
प्रोटोकॉल छोड़ घायल के लिए आगे आए मंत्री, स्ट्रेचर को धक्का देते वीडियो वायरल
प्रोटोकॉल छोड़ घायल के लिए आगे आए मंत्री, स्ट्रेचर को धक्का देते वीडियो वायरल
Amethi News: बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत
बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget