एक्सप्लोरर

बलरामपुर: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव 26 अप्रैल को तीसरे चरण में होना है, नामांकन की प्रक्रिया का दौर शुरू

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव आगामी 26 अप्रैल को तीसरे चरण में होना है. जिसके लिए आज से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया है.

बलरामपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव आगामी 26 अप्रैल को तीसरे चरण में होना है. जिसके लिए आज से प्रधान, बीडीसी, वीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया है. ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान व बीडीसी पद के लिए जिले के 9 विकासखंडों पर नामांकन की व्यवस्था की गई है.

जबकि जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन के लिए जिला कलेक्ट्रेट पर व्यवस्था की गई है. जहां प्रत्यशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया. नामांकन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो. इसके लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. हालांकि नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने जमकर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया.

नामांकन में जमकर कोरोनो नियमों की धज्जियां उड़ती देखी गयी

जिले के 9 विकासखण्डों पर चल रहे वीडीसी, प्रधान व बीडीसी सदस्य पद के नामांकन में जमकर कोरोनो नियमों की धज्जियां उड़ती देखी गयी. यहां सदर विकासखण्ड में प्रधान व बीडीसी सदस्यों के नामांकन के लिए 4 कॉउंटर बनाए गए थे. जहां प्रत्यशियों की भारी भीड़ लगी हुई थी.

यहां कोविड-19 के संक्रमण को रोकने व जांच के लिए लगाई गई. स्वास्थ्य टीम केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही थी. हालांकि जब हमारे कैमरे ने उन्हें कवर करना शुरू किया तो औपचारिक तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लॉक पर आने वाले लोगो की थर्मल सकैनिंग शुरू कर दी. वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने कलेक्ट्रेट आए प्रत्याशियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां जमकर उड़ाई गई.

चुनाव में 67,15,096 मतपत्रों का प्रयोग होना है

प्रत्याशी बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आए. वही, प्रत्याशियों ने कहा कि हम चुनावी क्षेत्र में इस तरह के नियमों का पालन कर रहे हैं. कभी-कभी समस्या होती है तो मास्क उतार लेते हैं. बाकी समय सैनिटाइजर, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादि का पालन करते हुए ही प्रचार प्रसार व नामांकन कर रहे हैं.

जिले में 16 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता आने वाले 26 अप्रैल को यानी तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों के दौरान 800 ग्रामसभाओं, 40 जिला पंचायत क्षेत्रों, 934 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 10,038 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान करेंगे. जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने हैं और इस दौरान तकरीबन 7000 मतपेटिकाओं का प्रयोग किया जाएगा. चुनाव में 67,15,096 मतपत्रों का प्रयोग होगा.

यह भी पढ़ें.

महाराष्ट्र में आज से लागू होगी धारा 144, सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही इजाजत, जानें क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget