एक्सप्लोरर

Balrampur Suicide: बलरामपुर में SP आवास पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह

Balrampur Crime: नाइट शिफ्ट बदलने के लिए दूसरा सिपाही जब पुलिस अधीक्षक के आवास पहुंचा तो उसने सिपाही अभिषेक का शव पड़ा देखा. उसने अपनी कनपटी पर गोली मारी थी जो सिर को पार कर गई.

Balrampur Suicide: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) में पुलिस अधीक्षक आवास पर तैनात सिपाही ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस मामले की जानकारी उस वक्त विभाग को मिली जब रात्रि की शिफ्ट बदलने के लिए दूसरा सिपाही पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचा. जहां उसने सिपाही का खून से लथपथ शव देखा. मृतक सिपाही माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित था जिसका इलाज भी चल रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है. 

खबर के मुताबिक मृतक सिपाही का नाम अभिषेक यादव था. अभिषेक काल 2022 बैच से पुलिस सेवा में कांस्टेबल पद पर नियुक्त हुआ था, जिसके बाद से उनकी ड्यूटी पुलिस अधीक्षक के आवास के गेट पर रात को 12 बजे से 3 बजे तक थी. इसी बीच अभिषेक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. नाइट शिफ्ट बदलने के लिए देर रात जब दूसरा सिपाही पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचा तो उसने अभिषेक का शव वहां पर पड़ा हुआ देखा. उसने अपनी कनपटी पर गोली मारी थी जो सिर को पार करते हुए बैरक की छत में घुस गई. 

माइग्रेन से पीड़ित था मृतक सिपाही

घटना स्थल पर पहुंचे दूसरे सिपाही ने ही आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी. जिसके तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लोकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार का कहना है कि घटना देर रात्रि की है. ड्यूटी बदलने के लिए जब दूसरा सिपाही पहुंचा तब अभिषेक की आत्महत्या की खबर मिली. उसके परिजनों से बात की गई है पता चला है कि मृतक सिपाही माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित था जिसका इलाज भी चल रहा था. इस मामले में अन्य दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Watch: 'करिश्मा मेरी है...बारात मत लाना.. श्मशान बना दूंगा', सिरफिरे आशिक ने दूल्हे के घर पर चिपकाया पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget