एक्सप्लोरर

Watch: 'करिश्मा मेरी है...बारात मत लाना.. श्मशान बना दूंगा', सिरफिरे आशिक ने दूल्हे के घर पर चिपकाया पोस्टर

Hapur News: 18 फरवरी को हापुड़ के रहने वाले दूल्हे मोंटी सिंह की बारात जानी है, लेकिन बारात जाने से पहले ही उसके घर के आगे दुल्हन के आशिक ने ऐसे धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं.

Hapur Crime News: 'कान खोलकर सुन दूल्हे राजा... करिश्मा मेरी है, बारात लेकर मत आना...' ये किसी फिल्म का डायलॉग नहीं हैं बल्कि एक सिरफिरे आशिक का कारनामा हैं जिसने दूल्हे के घर के सामने इस तरह के धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिए हैं और कहा कि अगर वो बारात लेकर आया तो जिंदा नहीं बचेगा और वो पूरी बारात को श्मशान बना देगा. युवक ने पोस्टर चिपकाने के बाद उसने घर के पास एक पेट्रोल बम फोड़कर दो-तीन राउंड फायर भी किए जिसके बाद वो वहां से फरार हो गया. दूल्हे के परिवार ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

दरअसल, यह पूरा मामला हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव का है. जहां से 18 फरवरी को दूल्हे मोंटी सिंह की बारात जानी है, लेकिन बारात जाने से पहले ही उसके घर के आगे दुल्हन के आशिक ने ऐसे धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं. इस पोस्टर पर लिखा है. 'कान खोलकर सुन मोंटू सिंह दूल्हे राजा, करिश्मा मेरी है...बारात लेकर मत आना... नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा...बारात को शमशान बना दूंगा.. जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो, वही बारात में आये. अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं, बाकी फिल्म बारात में चलेगी. यार डिफॉल्टर..'

सिरफिरे आशिक ने चिपकाए पोस्टर

मोंटू सिंह की होने वाली दुल्हन के कथित आशिक ने इस तरह के डायलॉग लिखकर इसका दूल्हे घर के बाहर चिपका दिया यही नहीं जाते-जाते उसने घर के बाहर पेट्रोल बम फोड़ा और तमंचे से तीन राउंड फायर करते हुए मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद दूल्हे के परिवार वाले और आसपास के ग्रामीण बेहद परेशान है. दूल्हे के परिवार ने अब इस मामले में सिंभावली थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा के आदेश पर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, हालांकि आरोपी युवक अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है और लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके.

ये भी पढ़ें- UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश यादव ने पिछड़ों और दलितों के लिए बनाई है ये रणनीति, बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget