एक्सप्लोरर

Ballia: सूदखोरों से परेशान था व्यापारी, फेसबुक लाइव में खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

Facebook Live: एएसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए घटना के वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा.

Ballia news: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक व्यापारी ने कथित रूप से सूदखोरों से तंग आकर फेसबुक लाइव (Facebook Live) होकर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को घटनास्थल पर बताया कि आत्महत्या करने वाले की पहचान नंद लाल गुप्ता (45) के तौर पर हुयी है. गुप्ता ने अपनी दुकान पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गुप्ता की बलिया शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर बंदूक की दुकान है.

दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई होगी. एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए घटना के वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है, जिसमें स्पष्ट हो रहा है कि नंद लाल गुप्ता ने आत्महत्या करने के पूर्व फेसबुक लाइव किया है. वायरल वीडियो में गुप्ता यह बोलते सुनाई दे रहे हैं ''हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है. थोड़ा बहुत पैसा मैने लिया था. पैसा से अधिक उन लोगों को दे दिया है. जितने लोग सूदखोर हैं, हमें परेशान कर दिए हैं.''

Budget 2023 Reaction मायावती से अलग बसपा सांसद ने की बजट की दिल खोलकर तारीफ, फिल्म 'पठान' की तरह बताया हिट

इस वीडियो में नंद लाल गुप्ता को सरकार से यह गुहार लगाते सुना जा रहा है ''माननीय योगी जी व मोदी जी न्याय करें. हमारा घर तक आज हमसे लिखवा दिए हैं. मैं अब जीना नहीं चाहता हूं. हमारा परिवार व बच्चों का आप लोग भला करें, और कुछ नही चाहिए.'' इसके बाद स्वयं कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या करते दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget