एक्सप्लोरर

बलिया में ADG ने यूपी-बिहार बॉर्डर पर की छापेमारी, 2 पुलिसकर्मी समेत हिरासत में लिए 16 लोग

Ballia News: एडीजी वाराणसी जोन ने यूपी-बिहार की सीमा से लगे नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर आज तड़के तीन बजे छापेमारी की. इस मामले में 2 पुलिस कर्मी सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में एडीजी वाराणसी जोन ने सिविल ड्रेस में औचक छापेमारी की, जिसमें बक्सर की सीमा से 2 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोगों को अवैध तरीके से वसूली करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. एडीजी वाराणसी जोन ने डीआईजी आजमगढ़, एसपी बलिया, एएसपी और सीओ नरही थाना के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. सभी अधिकारी सादे कपड़ों में प्राइवेट वाहन से पहुँचे और रंगे हाथ आरोपियों को अवैध वसूली करते हुए पकड़ा.

एडीजी वाराणसी जोन पुलिस की टीम के साथ यूपी-बिहार की सीमा से लगे नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर पहुँचे और आज तड़के तीन बजे छापेमारी की. जिसके बाद बक्सर सीमा से 2 पुलिसकर्मी सहित 16 प्राइवेट लोगों को अवैध वसूली के चलते हिरासत में लिया गया. इनके पास से करीब 50 मोबाइल फोन, वसूली के रजिस्टर बरामद होने की खबर है. 

सादे कपड़ों में की छापेमारी
इस मामले पर जानकारी देते हुए डीआईजी आज़मगढ़ वैभव कृष्ण ने कहा कि पिछले कुछ समय से हमें सूचना मिल रही थी कि यहां पर ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है. जिसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जिसके बाद पहले इसकी रेकी की गई थी और फिर संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस दौरान तीन पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए. 

डीआईजी ने बताया कि चैकिंग के जौरान भरौली तिराहे के आगे कोरंटाडीह पुलिस चौकी पड़ती है वहां अवैध वसूली की जा रही थी. जिसके बाद मौके से एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया जबकि एक प्राइवेट कर्मी जो थाने पर काम करता था वो मौके से भाग गया. इस मामले में कुल मिलाकर 16 दलालों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. 

इस मामले में थाना प्रभारी नरही को सस्पेंड किया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस को आरोपियों के पास से 37500 रुपए बरामद हुए हैं. इनके अलावा 14 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं. पूछताछ में पता चला है कि ये लोग प्रति वाहन 500 रुपये वसूल करते थे. इस रास्ते से एक रात में करीब 1000 वाहन गुजरते है. 

इस मामले में सख्त कार्रवाई के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी और पुलिस महानिदेशक को लिखा गया है. उन्होंने कहा कि अगर आगे भी इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है. अब तक दो पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया है जबकि नौ पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है.

UP Police भर्ती परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए CM योगी का बड़ा तोहफा, लिया ये अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget