एक्सप्लोरर

बहराइच में आदमखोर भेड़िये ने फिर किया हमला, 11 साल की बच्ची को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

Bahraich Wolf Attack: मंगलवार रात को फिर आदमखोर भेड़िये ने हमला कर दिया. भेड़ियों ने 11 साल की बच्ची को अपना निवाला बनाने की कोशिश की. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंगलवार रात को फिर आदमखोर भेड़िये ने हमला कर दिया. भेड़ियों ने 11 साल की बच्ची को अपना निवाला बनाने की कोशिश की. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. भेड़िये के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई है जिसके बाद उसे महसी के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा रहा है. 

बहराइच में भेड़ियों को आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार सुबह है वन विभाग की टीम ने एक और भेड़ियों को पकड़ने में कामयाबी हैं. लेकिन देर होते-होते भेड़िये ने फिर हमला कर दिया. महसी सामुदायिक अस्पताल के इंचार्ज डॉ आशीष वर्मा ने कहा कि एक 11 साल की बच्ची को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. उसका इलाज किया जा रहा हैं. 

छठा भेड़िया अब भी पकड़ से बाहर
इससे पहले मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम ने छह आदमखोर भेड़ियों के झुंड में शामिल पांचवें भेड़िये को मंगलवार तड़के पकड़ लिया. वन विभाग की टीम ने कल सुबह करीब सवा छह बजे महसी तहसील के सिसैया चूणामणि गांव के हरबख्शसिंह पुरवा से पाँचवें भेड़िये को पकड़ा था. लेकिन छठा भेड़िया अब भी पकड़ से बाहर है. वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है. 

बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आदमखोर भेड़ियों के झुंड में शामिल एक भेड़िए को पकड़ लिया गया है लेकिन छठा भेड़िया अब भी पकड़ में नहीं आया हैं उन्होंने बताया कि छठे भेड़ियों को भी इसके साथ देखा गया था. लेकिन वो घने पेड़ों की और भाग गया. उन्होंने कहा कि भेड़ियों ने अपने हमले का तरीका बदला है. वो अब और ज्यादा सतर्क हो गए हैं. 

भेड़ियों ड्रोन की भी पकड़ में नहीं आ रहे हैं. ड्रोन की आवाज सुनते हैं वो दूर भाग जाते हैं. जिसकी वजह से अब उनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कतें आ रही हैं. वन विभाग के मुताबिक अब सिर्फ एक ही भेड़िया बचा है. बता दें कि महसी तहसील के 50 गांव में भेड़िये आतंक का पर्याय बन चुके हैं. छह भेड़ियों के झुंड को पकड़ने के लिए 17 जुलाई से ‘ऑपरेशन भेड़िया’ जारी है. इन भेड़ियों के हमले में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

Meerut: भाई से कहासुनी के बाद मां ने डांटा, बेटी ने नहर में कूदकर दी जान, घंटों मशक्कत के बाद शव बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget