एक्सप्लोरर

Meerut: भाई से कहासुनी के बाद मां ने डांटा, बेटी ने नहर में कूदकर दी जान, घंटों मशक्कत के बाद शव बरामद

Meerut Today News: मेरठ में जो हुआ उसको देखते हुए अब परिजनों को बच्चों को डांटते हुए भी सोचना पड़ेगा. यहां भाई से बहस और मां की डांट से युवती इतनी गुस्से में आ गई कि घर से पैदल ही नहर की ओर निकल गई.

Meerut Suicide Case: मेरठ में मां की डांट से क्षुब्ध युवती इतने गुस्से में आ गई कि अपनी जिंदगी खत्म करने की ही ठान ली. वो घर से निकली और नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे डाली. परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है. बस वो यही कह रहें हैं कि परिवार में गुस्सा और नाराजगी तो होती ही रहती है, लेकिन बेटी ऐसा गलत कदम उठा लेगी किसी ने सोचा नहीं था. पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया है.

मामला मेरठ के देहात इलाके मवाना थाना इलाके के कुड़ी कमालपुर गांव का है. यहां रहने वाली बिजेंद्री के पति की मृत्यु हो चुकी है और उनका बेटा निखिल, बेटी शालू और एक और बेटी के साथ रहती है. निखिल और शालू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. शालू लगातार अपने भाई निखिल से बहस कर रही थी. बहस बढ़ती जा रही थी और ये बात निखिल को नांगवार गुजर रही थी. तभी शालू की मां बिजेंद्री ने हस्तक्षेप कर दिया. उन्होंने बेटी शालू को डांट लगाई कि भाई से कैसे बोल रही हो, लड़की हो ठीक ढंग से रहा करो. बस यही बात शालू को नागवार गुजरी और नहर में कूदकर जान दे डाली.

बाउंड्री पर बैठी और छलांग लगा डाली

भाई से बहस और मां की डांट से युवती शालू इतनी गुस्से में आई कि घर से पैदल ही निकल गई. घर वालों ने सोचा कि वैसे ही कहीं जाकर बैठ गई होगी कुछ ही देर बाद वो अपनी बेटी को ढूंढने के लिए निकले तो उसका कोई पता नहीं चला. कुछ ही देर बाद कमलापुर नहर पर लोगों की भीड़ लगी थी. पता चला कि एक युवती आई थी, जिसकी उम्र करीब 20 साल होगी.

हम लोग यहां खड़े थे, तभी युवती आई और नहर की बाउंड्री पर बैठ गई. हम कुछ समझ पाते और युवती को टोकने जा ही रहे थे कि युवती ने झट से नहर में छलांग लगा दी. आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन युवती पानी में डूब गई और उपर नहीं आई. पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद शव किया बरामद

युवती शालू को गांव और परिवार के लोगों ने काफी तलाशा लेकिन वो नहीं मिली. पुलिस ने गोताखोरों को बुला लिया. गोताखोरों ने युवती को ढूंढ़ने के लिए पूरी ताकत लगा दी. बताया जा रहा है कि पीछे फाटक से नहर का पानी भी रोक दिया गया. रात के वक्त काफी आगे जाकर युवती की लाश मिल गई.

इंस्पेक्टर मवाना सुभाष सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवती की लाश बरामद कर ली गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ही ले गए. परिजन रो रोकर बस यही कह रहे थे कि क्या अब बच्चों को डांटते हुए भी सोचना पड़ेगा. जरा सी डांट पर बेटी ने जान दे दी और हमारे बारे में सोचा भी नहीं.

ये भी पढ़ें: महोबा में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी रेप के मामले में काट चुका है सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget