एक्सप्लोरर

Bahraich में आदमखोर भेड़ियों के ताबड़तोड़ हमलों से हड़कंप, ढाई साल की बच्ची की मौत, दो घायल

Bahraich Wolf Attack: यूपी के बहराइच में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटों में ताबड़तोड़ तीन हमले हुए, जिसमें एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई.

Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच व आसपास के इलाकों में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. जनपद के महसी इलाके में भेड़ियों के ताबड़तोड़ हमलों से हड़कंप मच गया है. बीते 24 घंटों में महसी में भेड़ियों ने एक के बाद एक तीन वारदातों को अंजाम दिया. जिसके बाद लोग बहुत घबराए हुए हैं और अपनी जान बचाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं. 

महसी में भेड़ियों ने घर में सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया. भेड़िया महिला का गला दबोचकर घर से बाहर खींचता हुआ ले जाया. बुजुर्ग की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए जिसके बाद भेड़िये को वहाँ से भगाया. इस हमले में बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई है. 

बुजुर्ग महिला पर किया हमला
महिला को इलाज के महसी सीएचसी भर्ती कराया गया है. लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. घायल महिला महसी के बारह निगाह मौजा कुटिया की निवासी है. 

इस क्रम में कल देर रात की बताई जा रही है जब एक भेड़िये ने बहराइच के बरबीघा हरदी थाना क्षेत्र में रहने वाले 7 बच्चे और एक महिला पर हमला कर दिया. वहीं गरेठी गुरुदत्त सिंह गांव में भेड़िये एक और हमले में ढाई साल की बच्ची अंजलि को भी अपना शिकार बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया. 

लोगों से सतर्क रहने की अपील
बहराइच में भेड़ियों के आतंक से लोग बेहद डरे हुए हैं. गांववाले रातभर जाग-जाग कर पहरा दे रहे हैं. भेड़ियों ने अब तक सबसे ज़्यादा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में अपना शिकार बनाया है. इस पूरे मामले पर डीएम मोनिका रानी ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अब तक चार भेड़ियों को पकड़ा जा सकता है और दो भेड़िये बचे हैं. प्रशासन की टीम लगातार उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है. तब तक सभी लोग सावधान रहें. 

डीएम मोनिका रानी ने कहा कि भेड़ियों को पकड़ने में सबसे बड़ी समस्या ये आ रही है कि ये सभी घटनाएं एक गांव में न होकर अलग-अलग गांवों में हो रही है. वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही है. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा और कहा कि लोग घरों के अंदर या छत के ऊपर सोएं. शासन इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील है और लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है.

'बेशर्म हो क्या?',  देवरिया के भटनी SO के व्यवहार पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, DGP से की कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget