एक्सप्लोरर

बहराइच हिंसा: एनकाउंटर के बाद पीड़ित रामगोपाल मिश्रा के पिता बोले- 'ठीक एक्शन लिया'

Bahraich News: बहराइच हिंसा में मृतक राम गोपाल मिश्रा के पिता ने इस एनकाउंटर को ठीक बताया है. उन्होंने एनकाउंटर के बाद कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था.

Bahraich Encounter: उत्तर प्रदेश में बहराइच हिंसा के आरोपी सरफराज और तालिब गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए. उन पर बहराइच में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था. दोनों हिंसा के बाद से फरार चल रहे थे और नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे. अब इस एनकाउंटर के बाद रामगोपाल मिश्रा के पिता की प्रतिक्रिया आई है. 

रामगोपाल के पिता कैलाश नाथ मिश्र ने कहा कि हां हमको एनकाउंटर की जानकारी मिली है. एबीपी न्यूज से बातचीत में पुलिस के एक्शन से संतुष्ट हैं. सरकार से संतुष्ट हैं. जब हम सीएम से मिले थे तो हमको इनसाफ का भरोसा दिया था. हमको चलने फिरने में दिक्कत होती है. हमसे कहा गया था कि मदद की जाएगी और मदद की गई. पुलिस ने ठीक एक्शन किया है. सीएम से कैलाशनाथ ने कहा कि धन्यवाद मुख्यमंत्री जी. हमारी मदद की. हम उनके आभारी हैं.

क्या बोले अधिकारी
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि जब पुलिस टीम हत्या के हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा क्षेत्र में गई थी, तो मोहम्मद सरफराज उर्फ ​​रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ ​​सबलू ने हत्या के हथियार को लोड करके रखा था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए किया.

बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले आरोपी का एनकाउंटर

एसपी ने कहा कि आत्मरक्षा में, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है. हमने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. सभी 5 को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है. उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उनका इलाज चल रहा है और वे जीवित हैं.

एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने बताया, "थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई जिसमें सरफराज और मोहम्मद तालिब घायल हो गए हैं. मामले में पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget